Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, 3 लोगों की मौत, कई घायल

    पामगढ़ में शराब सेवन के बाद दो लोगों की मौत, दो संदेही पुलिस अभिरक्षा में

    सिमगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30.430 किलो गांजा के साथ 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 26
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»पामगढ़ में शराब सेवन के बाद दो लोगों की मौत, दो संदेही पुलिस अभिरक्षा में
    अन्य

    पामगढ़ में शराब सेवन के बाद दो लोगों की मौत, दो संदेही पुलिस अभिरक्षा में

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelOctober 25, 20260832 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    जांजगीर-चांपा।  जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में शराब सेवन के बाद दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना 23 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान वार्ड क्रमांक 08 के पार्षद रामखिलावन जांगड़े और ग्राम पनगांव निवासी जोहित खरे के रूप में हुई है। दोनों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पामगढ़ में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बिलासपुर रेफर किया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

    जांजगीर-चांपा पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। फिलहाल राजा खरे और मुकेश कश्यप नामक दो संदेहियों को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। पुलिस शराब सेवन के बाद हुई मौतों के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

    शराब दुकान से खरीदी गई थी तीन बोतलें

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामखिलावन जांगड़े, जोहित खरे, राजा खरे और मुकेश कश्यप सहित कुल चार व्यक्ति पामगढ़ स्थित शराब दुकान से इम्पीरियल ब्लू ब्रांड की अंग्रेजी शराब की तीन बोतलें लेकर गए थे। इसके बाद रामखिलावन जांगड़े और जोहित खरे की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को पहले पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, फिर बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

    10 लाख रुपये के लेन-देन का विवाद भी जांच के दायरे में

    पुलिस की प्रारंभिक जांच में आर्थिक लेन-देन से जुड़ा एक विवाद भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, मृतक जोहित खरे ने राजा खरे को करीब 10 लाख रुपये उधार दिए थे और रकम वापस मांग रहे थे। पुलिस इस विवाद सहित अन्य संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही, शराब में किसी जहरीले पदार्थ की मिलावट की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक मौत के कारणों को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

    मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

    पुलिस के मुताबिक, संदेही राजा खरे वर्तमान में सिम्स, बिलासपुर में भर्ती है और उसे पुलिस निगरानी में रखा गया है। पुलिस शराब के नमूनों की जांच, चिकित्सकीय रिपोर्ट, संबंधित व्यक्तियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

    फिलहाल दोनों व्यक्तियों की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    Hemant Baghel
    Two people die after consuming alcohol in Pamgarh; two suspects in police custody
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिमगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30.430 किलो गांजा के साथ 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
    Next Article खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, 3 लोगों की मौत, कई घायल
    Hemant Baghel

    Related Posts

    खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, 3 लोगों की मौत, कई घायल

    October 26, 2026

    सिमगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30.430 किलो गांजा के साथ 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    October 25, 2026

    सात समंदर पार से आया दूल्हा, पामगढ़ की बेटी ने नीदरलैंड के युवक को चुना जीवनसाथी, प्यार की अनोखी कहानी बनी चर्चा का विषय

    October 18, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,292 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,332 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,085 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,292 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,332 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,085 Views
    Our Picks

    खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, 3 लोगों की मौत, कई घायल

    पामगढ़ में शराब सेवन के बाद दो लोगों की मौत, दो संदेही पुलिस अभिरक्षा में

    सिमगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30.430 किलो गांजा के साथ 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.