Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, 3 लोगों की मौत, कई घायल

    पामगढ़ में शराब सेवन के बाद दो लोगों की मौत, दो संदेही पुलिस अभिरक्षा में

    सिमगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30.430 किलो गांजा के साथ 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 27
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»TIT परीक्षा में सख्ती : जूते-मोजे, घड़ी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर बैन
    छत्तीसगढ़

    TIT परीक्षा में सख्ती : जूते-मोजे, घड़ी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर बैन

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelJanuary 21, 2026012 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा 1 फरवरी 2026 को आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (TIT) इस बार कड़े सुरक्षा इंतजामों के साथ संपन्न होगी। नकल और अनुचित साधनों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला मुख्यालय जगदलपुर में कुल 14,174 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय.

    व्यापमं के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्रों में जूते-मोजे पहनकर प्रवेश वर्जित रहेगा। अभ्यर्थियों को केवल चप्पल पहनकर आना होगा। साथ ही गहरे रंग के कपड़े पहनने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थियों को हल्के रंग के, आधी बांह वाले कपड़े पहनने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि फ्रिस्किंग प्रक्रिया सुचारू रूप से हो सके। जांच के दौरान साधारण स्वेटर भी उतरवाया जा सकता है।

    इसके अलावा कान के आभूषण, पर्स, बेल्ट, टोपी, घड़ी और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को परीक्षा कक्ष में ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने समय-पालन को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्रों के मुख्य द्वार बंद कर दिए जाएंगे।


    सुबह 9.30 बजे शुरू होने वाली पहली पाली के लिए गेट सुबह 9 बजे, जबकि दोपहर 3 बजे शुरू होने वाली दूसरी पाली के लिए गेट दोपहर 2.30 बजे बंद होंगे। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा।

    जगदलपुर शहर में परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली में प्राथमिक स्तर के लिए 5,599 डीएड धारी अभ्यर्थी 15 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। वहीं दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर के 8,575 बीएड धारी अभ्यर्थियों के लिए 24 केंद्र बनाए गए हैं।

    अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ मूल पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) अनिवार्य रूप से साथ लाने होंगे। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 और मोबाइल नंबर 82698-01982 जारी किया गया है, जिन पर सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

    Hemant Baghel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBorder 2 : बॉर्डर 2 की एडवांस कमाई ने मचाया तहलका, रिलीज से पहले करोड़ों का बिजनेस
    Next Article Unique Case In Jashpur : थाने में बनी सहमति, शिव मंदिर में दो प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी
    Hemant Baghel

    Related Posts

    खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, 3 लोगों की मौत, कई घायल

    October 26, 2026

    पामगढ़ में शराब सेवन के बाद दो लोगों की मौत, दो संदेही पुलिस अभिरक्षा में

    October 25, 2026

    सिमगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30.430 किलो गांजा के साथ 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    October 25, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,293 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,332 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,085 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,293 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,332 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,085 Views
    Our Picks

    खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, 3 लोगों की मौत, कई घायल

    पामगढ़ में शराब सेवन के बाद दो लोगों की मौत, दो संदेही पुलिस अभिरक्षा में

    सिमगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30.430 किलो गांजा के साथ 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.