हेमंत बघेल
बलौदाबाजार। आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमर शहीद उप निरीक्षक येउगल किशोर वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। युगल किशोर वर्मा द्वारा अध्यनरत प्राथमिक शाला पलारी एवं शहीद प्रतिमा स्थल में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं, स्कूल शिक्षकों एवं आमजनों को शहीद श्री युगल किशोर वर्मा की वीरगाथा एवं नक्सलियों के खिलाफ मुठभेड़ में उनकी अदम्य साहस का परिचय देते हुए शहादत के बारे में बताया गया। विदित हो कि श्री युगल किशोर वर्मा पलारी नगर के रहने वाले थे, जिनके द्वारा अपनी प्राथमिक शिक्षा प्राथमिक शाला पलारी से ग्रहण किया गया था।











