हेमंत बघेल
कसडोल । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर शासकीय नवीन महाविद्यालय सोनाखान में नशा मुक्ति हेतु संकल्प एवं शपथ दिवस कार्यक्रम सम्पन्न रहा।

इस दौरान हस्ताक्षर कराकर व्यसन मुक्ति का उक्त कार्यक्रम चित्रकला प्रतियोगिता में भूमिका लक्ष्मी देविका का सराहनीय पोस्टर चित्रकला रहा कि कैसे सिगरेट, तंबाकू, गुटखा व शराब आदि नशा स्वास्थ्य पर कैसे प्रभाव डालता है साथ ही नाटक नुक्कड़ की सहभागिता में यशोदा ठाकुर हिना साहू सोहन प्रीति ललिता आदि के द्वारा भावनात्मक व्यक्त किये।
साथ ही सभी उपस्थित महाविद्यालय स्टाफ व छात्र-छात्राओं द्वारा संकल्प पत्र नाम पता भरकर स्वाहस्ताक्षर शपथ लिए, इस प्रकार कार्यक्रम के रूपरेखा में महाविद्यालय के संस्था प्रमुख प्राचार्य रूपचंद जोशी, सहायक प्राध्यापक निर्वेश कुमार दीक्षित कार्यक्रम अधिकारी सनत कुमार व प्राणी शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. दीनदयाल जायसवाल डॉ. शांति कुमार, ज्वाला साहू पुरुषोत्तम साहू युगल किशोर रामेश्वर देवांगन आदि सभी उपस्थित थे।











