हेमंत बघेल
पलारी। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। “समाधान सेल” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 03.02.2026 को “समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना पलारी की पुलिस टीम द्वारा ग्राम अमेरा-केसला रोड में घेराबंदी कर अवैध रूप से बिक्री करने के लिए शराब ले जाते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब कोचियों से ₹12,000 कीमत मूल्य का 120 पाव देशी मसाला शराब एवं अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल क्रमांक CG22 AG0960 जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना पलारी में धारा 34(2) आबकारी के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपियों के नाम
1. कुलदीप भारती उम्र 20 वर्ष निवासी भैसापसरा बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली 2. गौतम सिदार उर्फ विक्की उम्र 23 साल निवासी सोनूमुडा देवारपारा वार्ड क्रमांक 38 रायगढ़ जिला रायगढ़ वर्तमान निवासी भैंसापसरा बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली











