Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, 3 लोगों की मौत, कई घायल

    पामगढ़ में शराब सेवन के बाद दो लोगों की मौत, दो संदेही पुलिस अभिरक्षा में

    सिमगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30.430 किलो गांजा के साथ 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 27
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना
    अन्य

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelSeptember 9, 20260132 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोवर्धन यदु 

    तिल्दा-नेवरा। शिक्षक सम्मान समारोह के अवसर पर मंगलवार को राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने पीएम श्री शासकीय विद्यालय, तिल्दा में विद्यार्थियों द्वारा संचालित ‘स्टूडेंट स्टोर’ का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्टोर के संचालन की प्रक्रिया को समझा और विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनके अनुभवों की जानकारी ली। बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और कार्यकुशलता की मंत्री ने जमकर सराहना की।

    ‘स्टूडेंट स्टोर’ के माध्यम से विद्यार्थी व्यवसाय संचालन, वस्तुओं की बिक्री, वित्तीय लेखा-जोखा, अकाउंटिंग और ग्राहक व्यवहार जैसे विभिन्न व्यावहारिक एवं व्यावसायिक कौशल सीख रहे हैं। विद्यार्थियों ने अतिथियों के समक्ष स्टोर की गतिविधियों का आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन किया।

    मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि ऐसी व्यावहारिक गतिविधियां विद्यार्थियों में उद्यमिता, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता और व्यावहारिक ज्ञान विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने स्टूडेंट स्टोर की पहल को 21वीं सदी की शिक्षा व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसे कौशल विकास की अवधारणा का प्रभावी उदाहरण बताया।

    उन्होंने इस नवाचार के लिए विद्यालय के प्राचार्य एवं विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने वाले व्याख्याता के प्रयासों की भी सराहना की। मंत्री ने कहा कि पारंपरिक पढ़ाई के साथ बच्चों को व्यावसायिक और जीवनोपयोगी कौशलों से जोड़ना समय की आवश्यकता है।

    किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर कौशल विकास पर जोर

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप पीएम श्री विद्यालयों में विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर व्यावहारिक, तकनीकी और जीवनोपयोगी कौशल से जोड़ने के लिए विभिन्न नवाचार कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को सामने लाना, वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसरों के लिए तैयार करना है।

    कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल, शिक्षा आयोग के अध्यक्ष सुधीर गौतम, विद्यालय के प्राचार्य बंजारे, शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपने ‘स्टूडेंट स्टोर’ की गतिविधियों की जानकारी अतिथियों को दी।

    Hemant Baghel
    Minister Tankram Verma inspected the ‘Student Store’ at PM SHRI School Tilda and appreciated the children's talent and innovation.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिमगा-तिल्दा नेवरा-खरोरा-आरंग मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग, नितिन गडकरी से मिले दीपक शर्मा
    Next Article स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर
    Hemant Baghel

    Related Posts

    खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, 3 लोगों की मौत, कई घायल

    October 26, 2026

    पामगढ़ में शराब सेवन के बाद दो लोगों की मौत, दो संदेही पुलिस अभिरक्षा में

    October 25, 2026

    सिमगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30.430 किलो गांजा के साथ 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    October 25, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,293 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,332 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,085 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,293 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,332 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,085 Views
    Our Picks

    खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, 3 लोगों की मौत, कई घायल

    पामगढ़ में शराब सेवन के बाद दो लोगों की मौत, दो संदेही पुलिस अभिरक्षा में

    सिमगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30.430 किलो गांजा के साथ 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.