सिमगा नगर स्थित मेडिकल दुकान में चोरी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार
हेमंत बघेल
सिमगा। दिनांक 03.02.2026 को प्रार्थी मोहम्मद स्वरूप मेमन निवासी वार्ड क्रमांक 13 सिमगा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि जयस्तंभ चौक सिमगा में स्थित उसकी हाजी मेडिकल स्टोर्स से दिनांक 31.01.2026 के रात्रि से 01.02.2026 के दरमियान दुकान अंडर काउंटर में रखे ₹90,000 को दुकान अंदर प्रवेश कर किसी अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया है। कि रिपोर्ट पर थाना सिमगा में अपराध क्र. 53/2026 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिमगा पुलिस द्वारा जांच एवं विवेचना कार्यवाही प्रारंभ किया गया, जिसमें पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना पर आरोपी तामेश्वर साहू को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर उसके द्वारा मेडिकल स्टोर में चोरी की घटना स्वीकार करते हुए बताया गया कि- वह मेडिकल स्टोर के पास दिनांक 30.01.2026 से ठेकेदार के अधीन जय स्तंभ चौक में बढ़ई का काम कर रहा था। उसने प्रार्थी को अपने दुकान में रात्रि के समय पैसे रखते देख लिया था, जिससे उसकी नियत बिगड़ गई एवं उसके द्वारा बांस की बल्ली के माध्यम से ऊपर चढ़कर मेडिकल अंदर घुसते हुए काउंटर में रखे नगद रकम को चोरी कर लिया गया।
आरोपी द्वारा चोरी किए गए रकम में से कुछ रकम खाने पीने में खर्च कर दिया गया। कि पुलिस पर आरोपी से चोरी की रकम में से नगदी ₹77,000 बरामद किया गया है। प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 05.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।आरोपी- तामेश्वर साहू उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम शिवनी थाना मुजगहन जिला रायपुर











