हेमंत बघेल
बलौदाबाजार। में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है यहां वृद्ध महिला के साथ शुक्रवार को दोपहर 2 बजे 2 आरोपियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने 2 घंटे के भीतर ही दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 06.02.2026 को दोपहर 02:00 लगभग आरोपियों द्वारा एक बीमार अशक्त वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। सांथ ही इस दौरान उपस्थित एक आरोपी ऐसा गलत काम करने में संरक्षण देते हुए वहां पर खड़ा था। प्रार्थिया के वहां पर आने पर दोनों आरोपी उसे देखकर तत्काल वहां से भाग गए। कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 105/2026 धारा 64(2)(k),332(b) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु थाना प्रभारी सिटी कोतवाली को निर्देशित किया गया, उक्त निर्देशों के परिपालन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया,
जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म करना एवं दूसरे आरोपी द्वारा इस गलत काम में संरक्षण देते हुए पहले आरोपी का सहयोग करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपियों के नाम
1. श्याम यादव उम्र 36 वर्ष निवासी नयापारा बलौदाबाजार, वर्तमान निवासी डेयरी के पास गैस गोदाम रोड वार्ड नंबर 19 बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली
2. मोहन पंजवानी उम्र 65 वर्ष निवासी डेयरी के पास वार्ड नंबर 19 गैस गोदाम रोड बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली




