हेमंत बघेल
कसडोल। जिले में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” लगातार प्रभावी साबित हो रही है। इस हेल्पलाइन (94792 20392) पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर पुलिस आपराधिक गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई कर रही है।

इसी क्रम में 8 फरवरी 2026 को समाधान सेल में मिली सूचना पर थाना कसडोल पुलिस ने ग्राम गोरधा नहर के पास मेन रोड पर घेराबंदी की। पुलिस ने अवैध रूप से बिक्री के लिए शराब ले जा रहे एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 32 पाव अंग्रेजी/देशी प्लेन शराब (कीमत ₹3180) अवैध परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (CG04 DV 6034)बरामद कर जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है तथा न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी करन टंडन (22 वर्ष) निवासी ग्राम मोहतरा, थाना कसडोल पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी समाधान सेल हेल्पलाइन पर साझा कर पुलिस की मदद करें।











