हेमंत बघेल
पलारी।पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं को त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी प्रकार की भी सूचना, शिकायत अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। “समाधान सेल” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड में भी लगातार कामयाबी मिल रही है।

इसी क्रम में समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर आज दिनांक 08.02.2026 को रात्रि में थाना पलारी की पुलिस टीम द्वारा ग्राम कुकदा में जुआ खेलते हुए 03 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जुआरियों से नगदी रकम ₹1520 एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया है। आरोपी जुआरियों के विरूद्ध थाना पलारी में छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है। आरोपी जुआरियों के नाम
1. दशरथ ढीढी उम्र 45 साल निवासी ग्राम कुकदा थाना पलारी
2. सोनू बंजारे उम्र 28 साल निवासी ग्राम कुकदा थाना पलारी
3. डिगेश्वर बंजारे उम्र 32 साल निवासी ग्राम कुकदा थाना पलारी











