हेमंत बघेल
कसडोल। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती* है। “समाधान सेल” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 08.02.2026 को रात्रि के समय “समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कसडोल की पुलिस टीम द्वारा ग्राम गोरधा नहर के पास मेनरोड में घेराबंदी कर अवैध रूप से बिक्री करने के लिए शराब ले जाते हुए 01 आरोपी* को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब कोचिया से ₹3330 कीमत मूल्य का 32 पाव अंग्रेजी व्हीस्की/देशी प्लेन शराब एवं अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल क्र. CG04 LS 6047 जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना कसडोल में धारा 34(2) आबकारी के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपी- दिनेश कुमार चेलक उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम टेमरी थाना कसडोल











