Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ब्रेकिंग न्यूज़ बलौदाबाजार  हथबंद में दर्दनाक हादसा, 7 वर्षीय मासूम की मौत

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 13
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»युवा अपनी क्षमता विस्तार से भविष्य की योजना बनाएं- वित्त मंत्री श्री चौधरी
    छत्तीसगढ़

    युवा अपनी क्षमता विस्तार से भविष्य की योजना बनाएं- वित्त मंत्री श्री चौधरी

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelFebruary 9, 2026003 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    बलौदाबाजार। वित्त मंत्री एवं यूथ आइकॉन  ओ.पी. चौधरी सोमवार को केंद्रीय बजट 2026 -27 विषय पर जिला ऑडीटोरियम बलौदाबाजार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुए।राजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। दीप प्रज्जवलन एवं वन्देमातरम गायन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

    वित्त मंत्री श्री ओ. पी चौधरी ने भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की जयघोष के साथ युवाओं से संवाद प्रारम्भ किया।

    उन्होंनेअपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर आइएएस बनने तक की जीवन संघर्ष और आभावो के बावजूद मंजिल हासिल करने की खुद के अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि अगर कुछ बनने की ठान लें तो विपरीत परिस्थिति या आभाव भी बाधा नहीं बनते।उन्होंने कहा कि युवा परिवर्तन के वाहक होते है, किसी भी क्षेत्र में काम करने का जूनून हो तो वह काम होकर रहता है।

    अवसर को सफतला में परिवर्तन करने के लिये युवाओ को अपनी क्षमता विस्तार से भविष्य की योजना बनानी चाहिए। युवा केवल डिग्री की गिनती के लिये पढ़ाई न करें बल्कि पढ़ाई जीवन की योजना से जुडी हो,कहां पर किस तरह से आगे बढ़ना है यह सोचें, आलोचनाओं को मन से निकाल दें।उन्होंने कहा कि खराब परिस्थिति में भी उम्मीद रखनने वाला हर विपरीत परिस्थिति को जीतता है।हमारा देश व गांव आज की परिस्थिति में ज्यादा अच्छा है जिससे युवा दृढ विश्वास के साथ भविष्य निर्माण कर सकते है।

    आज का भारता सम्भावनाओं से भरा हुआ है, शिक्षा से विसकसित भारत बनने की संभावना है। आज केवल सरकारी नौकरी ही अच्छा जीवन और समाज सेवा का साधन नहीं है बल्कि खेल और निजी क्षेत्रों में भी अनंत संभावनाएं है।भारत दुनिया की फास्टेस्ट ग्रोइंग देश है जो 2047 तक 30 -40 ट्रीलियन डालर अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। हमारा देश विकासशील से विकसित भारत की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत बनाने के विजन को पूरा करना है। इस बार के केंद्रीय बजट में रेयर अर्थ, एआई, रेलवे, आयुष, शिक्षा, स्वस्थ्य पर फोकस सहित सभी क्षेत्रों में एक संतुलित बजट है। इस दौरान उन्होंने युवाओं के जिज्ञासाओं को भी शांत किया।वित्त मंत्री ने हम होंगे कामयाब के तहत यवाओ का कौशल विकास एवं रोजगार नियोजन की सराहना करते हुए एक अच्छा पहल बताया।

    राजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा ने कहा कि युवा संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय बजट एवं युवाओं के भविष्य निर्माण पर सार्थक चर्चा हुईं। केंद्रीय बजट में केवल वर्ष 2026 -27 की योजनाएं ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री  नरेन्द मोदी 2047 तक विकसित भारत के विजन को पूरा करने वाला है। उन्होंने कहा कि हमारा देश युवा शक्ति के साथ आगे बढ़ रहा है और युवा शक्ति इंजन के रुप में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द मोदी के सामूहिक नेतृत्व मे यह बजट युवाओं के लिये गेम चेंजर होग़ा।कार्यक्रम को पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, अखिलेश सोनी एवं जिला अध्यक्ष आनंद यादव ने भी सम्बोधित किया।

    कार्यक्रम में हम होंगे कामयाब के तहत 61 युवाओ को रोजगार नियोजन पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही जिले के नव नियुक्त 10 महिला आरक्षकों,मल्लखम्ब के 3 एवं क्रिकेट के 2 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता,नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, पूर्व विधायक डॉ सनम जांगड़े, प्रमोद शर्मा, जिला पंचायत सदस्य ईशान वैष्णव,प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, जिला अध्यक्ष प्रणम्य पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।

    Hemant Baghel
    Finance Minister Shri Chaudhary
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article“समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार
    Next Article आज से खिलाई जाएगी 13 लाख से अधिक लोगों को फ़ाइलेरिया की दवा
    Hemant Baghel

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़ बलौदाबाजार  हथबंद में दर्दनाक हादसा, 7 वर्षीय मासूम की मौत

    September 13, 2026

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    September 12, 2026

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    ब्रेकिंग न्यूज़ बलौदाबाजार  हथबंद में दर्दनाक हादसा, 7 वर्षीय मासूम की मौत

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.