Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कथित जहरीली शराब पीने से 8 की मौत! जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण

    खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, खेल मैदान में दो हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग

    बलौदाबाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14 दिनों में 93 वारंटी गिरफ्तार, 32 साल पुराने फरार आरोपी को भी दबोचा

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»आज से खिलाई जाएगी 13 लाख से अधिक लोगों को फ़ाइलेरिया की दवा
    छत्तीसगढ़

    आज से खिलाई जाएगी 13 लाख से अधिक लोगों को फ़ाइलेरिया की दवा

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelFebruary 9, 202603 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल

    बलौदाबाजार,  फाइलेरिया रोग के रोकथाम हेतु सामूहिक दवा सेवन गतिविधि की शुरुआत 10 फरवरी से जिले में भी आरंभ हो रही है । इस हेतु टीम गठन,बूथ का चिन्हांकन, प्रशिक्षण ,दवाई की व्यवस्था जैसी जरूरी तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। जिला कलेक्टर दीपक सोनी ने इस अभियान के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हेतु जिले के अन्य प्रमुख विभागों जैसे पंचायत, राजस्व, महिला बाल विकास ,शिक्षा विभाग को भी समन्वय बना कर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर द्वारा अभियान की कड़ाई से निगरानी की भी बात कही गई है। अभियान में लापरवाही होने पर कार्यवाही भी की जाएगी।

    अभियान के सम्बंध में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश अवस्थी ने बताया कि जिला बलौदा बाज़ार -भाटापारा में आई डी ए (आईवरमेकटीन ,डी ई सी ,एल्बेंडाजोल ) दी जाएगी । 10 फरवरी से 25 फरवरी तक ज़ारी रहने वाले इस सामूहिक दवा सेवन गतिविधि में आरंभ के तीन दिन बूथ वार दवाई का सेवन कराया जाएगा। दवाई डॉट्स पद्धति अर्थात स्वास्थ्य कार्यकर्ता के समक्ष ही खाई जानी है।

    इस दौरान फाइलेरिया रोग से बचाव और दवा से होने वाले लाभ को भी समुदाय में प्रसारित करना है । 13 से 22 फरवरी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर दवाई सेवन कराएगी जबकि 23 से 25 फरवरी के बीच मॉप अप राउंड में छूटे हुए लोगों तक पहुँचने का प्रयास किया जायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हर स्तर की तैयारी पूर्ण हो चुकी है।

    वेक्टर बोर्न रोग नियंत्रण कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ पकंज वर्मा के अनुसार फाइलेरिया जिसे आम बोल चाल में हाथीपांव का वर्ष 2027 तक उन्मूलन किया जाना है । इस हेतु की जा रही सामूहिक दवा सेवन गतिविधि अंतर्गत कुल 13 लाख 11 हज़ार 5 सौ 80 लोगों को दवाई खिलाने का लक्ष्य रखा गया है जिसके लिए 2 हज़ार 1 सौ 88 बूथ पर 4 हज़ार 3 सौ 76 लोग ड्यूटी करेंगे। यह अभियान जिले के 805 ग्रामों में संपादित किया जाएगा।

    कार्यक्रम की निगरानी हेतु हर पांच बूथ पर एक सुपरवाइजर और हर 10 सुपरवाइजर के ऊपर एक सेक्टर सुपरवाइजर को जिम्मेदारी दी गई है । किसी प्रकार की आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु 30 रैपिड रेस्पॉन्स टीम भी बनाई गई है। दो वर्ष से कम, गर्भवती महिला एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित को दवाई का सेवन नहीं करना है। 1 से 2 वर्ष के बच्चों को केवल एल्बेंडाजोल की आधी गोली का सेवन कराना है ।

     

    फाइलेरिया अथवा हाथीपांव संक्रमित क्यूलेक्स मच्छर के काटने से शरीर मे कृमि के प्रवेश से होता है बीमारी लंबे समय के बाद अपना लक्षण प्रकट करना शुरू करती है। हाथीपाँव होने की स्थिति में उसका उपचार सम्भव नहीं है जिस कारण बचाव हेतु पूर्व से ही दवाई का सेवन कर लिया जाना चाहिए । फाइलेरिया का एक प्रकार अंडकोष की सूजन भी है जिसे हाइड्रोसिल भी कहा जाता है इसे सर्जरी से ठीक किया जा सकता है। वार्षिक फाइलेरिया रिपोर्ट 2025 अनुसार जिले में 154 हाथीपांव और 50 हाइड्रोसिल के मरीज है।

    Hemant Baghel
    13 lakh people will be given medicine for filariasis.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुवा अपनी क्षमता विस्तार से भविष्य की योजना बनाएं- वित्त मंत्री श्री चौधरी
    Next Article विकसित भारत जी राम- जी जनजागरण अभियान जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन 
    Hemant Baghel

    Related Posts

    कथित जहरीली शराब पीने से 8 की मौत! जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण

    June 9, 2026

    खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, खेल मैदान में दो हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग

    June 8, 2026

    बलौदाबाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14 दिनों में 93 वारंटी गिरफ्तार, 32 साल पुराने फरार आरोपी को भी दबोचा

    June 7, 2026
    Top Posts

    कथित जहरीली शराब पीने से 8 की मौत! जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण

    June 9, 2026

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    कथित जहरीली शराब पीने से 8 की मौत! जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण

    June 9, 2026

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026
    Our Picks

    कथित जहरीली शराब पीने से 8 की मौत! जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण

    खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, खेल मैदान में दो हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग

    बलौदाबाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14 दिनों में 93 वारंटी गिरफ्तार, 32 साल पुराने फरार आरोपी को भी दबोचा

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.