बस्तर: संतोष यादव
जगदलपुर— केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जगदलपुर पहुंचे, जहां बस्तर पंडुम 2026 का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपराओं की अनूठी झलक देखने को मिली।

बस्तर पंडुम जनजातीय संस्कृति की पहचान बनकर उभरा, जिसमें आदिवासी जीवनशैली, लोककला, नृत्य, संगीत और पारंपरिक वेशभूषा ने सभी का मन मोह लिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर की जनजातीय विरासत के वैभव को नज़दीक से देखा और उसकी सराहना की।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि “बस्तर भारत की संस्कृति का आभूषण है। छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर की संस्कृति को नए प्राण देने का सराहनीय कार्य कर रही है।”
उन्होंने कहा कि बस्तर पंडुम जैसे आयोजन न केवल जनजातीय परंपराओं को संजोते हैं, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय पहचान भी दिलाते हैं।










































