Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»कसडोल»गर्लफ्रेंड से मिलने गया किशोर 15 दिन बाद जंगल में मृत मिला, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस
    कसडोल

    गर्लफ्रेंड से मिलने गया किशोर 15 दिन बाद जंगल में मृत मिला, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelFebruary 13, 2026002 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    कसडोल। थाना क्षेत्र के ग्राम सर्वा निवासी 17 वर्षीय नाबालिग उद्रेश वर्मा अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने महासमुंद जिले के भंवरपुर चौकी थाना बसना अंतर्गत ग्राम जमनीडीह गया था, जिसके बाद वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। करीब 15 दिन बाद उसका शव पहाड़ी जंगल में सड़ी-गली अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

    जानकारी के अनुसार 29 जनवरी को उद्रेश वर्मा अपने दोस्तों के साथ टुंडरी गांव में मड़ाई मेला देखने गया था। लौटते समय उसने जमदरहा पंचायत के आश्रित ग्राम जमनीडीह जाकर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने की बात कही। रात लगभग 11 बजे वह जमनीडीह पहुंचा, लेकिन इसके बाद से वह घर नहीं लौटा।

    किशोर के लापता होने पर उसके दोस्त ने भंवरपुर चौकी में सूचना दी, जिस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 55/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू की।

    गुरुवार 12 फरवरी को जमनीडीह के पास पहाड़ी जंगल में किशोर का शव डिकंपोज अवस्था में मिला। पुलिस ने मर्ग पंचनामा कार्रवाई कर फॉरेंसिक टीम से मौके का निरीक्षण कराया। शव की स्थिति खराब होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए रायपुर भेजा गया है।

    पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल हत्या, आत्महत्या और दुर्घटना — सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

    घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

    Hemant Baghel
    A teenager who went to meet his girlfriend was found dead in the woods 15 days later. Was it murder or accident? Police are investigating.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेंदुआ की आहट से ग्रामीण दहशत में, वन विभाग सतर्क
    Next Article रिटर्न के रूप में ज्यादा पैसे मिलने का लालच देकर ठगी करने वाले 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
    Hemant Baghel

    Related Posts

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.