हेमंत बघेल
कसडोल। चौकी गिरौदपुरी अंतर्गत ग्राम बरेली में एक 16 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नंदनी यादव पिता बलि राम यादव (16 वर्ष) रात्रि लगभग 7 बजे घर पर पढ़ाई कर रही थी, तभी अचानक गिर पड़ी। परिजन घबराकर उसे तत्काल उपचार के लिए रात्रि लगभग 9 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर कसडोल पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा
फिलहाल मौत का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना से गांव में शोक का माहौल है।











