हेमंत बघेल
कसडोल। मुखबिर सूचना पर दिनांक 07 जनवरी 2026 को साइबर सेल एवं चौकी बया की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ग्राम बार में घेराबंदी कर अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं बिक्री करने की फिराक में लगे हुए आरोपी सूरज सेन उर्फ परसूराम एवं फलेश साहू को पकड़ा गया है।

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से ₹3,96,900 कीमत मूल्य का कुल 7.938 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा तथा घटना में प्रयुक्त जुपिटर स्कूटी बिना नंबर एवं एक मोबाइल जप्त किया गया। कि प्रकरण में चौकी बया थाना राजादेवरी में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 06/2026 धारा 20(बी) NDPS एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता द्वारा मामले की संपूर्ण जांच करते हुए जिले में अवैध मादक पदार्थ गांजा की सप्लाई करने एवं उसे बेचने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया, उक्त निर्देशों के परिपालन में चौकी बया पुलिस द्वारा मामले में END TO END विवेचना करते हुए पूर्व में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को उड़ीसा राज्य से अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले आरोपी कुलमणी साहू उर्फ घसिया को हिरासत में लिया गया,
जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा पूर्व में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को उड़ीसा से गांजा बिक्री करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 14.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया है। प्रकरण विवेचना में है।
आरोपी- कुलमणी साहू उर्फ घसिया उम्र 43 वर्ष निवासी देवांनपाली (बनबासु) जिला बरगढ़ उड़ीसा











