Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»कसडोल»सोनाखान कुर्रुपाठ मंदिर में तोड़फोड़ का आरोप: डीएफओ सहित वन विभाग के कर्मचारी घिरे, ग्रामीणों में आक्रोश
    कसडोल

    सोनाखान कुर्रुपाठ मंदिर में तोड़फोड़ का आरोप: डीएफओ सहित वन विभाग के कर्मचारी घिरे, ग्रामीणों में आक्रोश

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelFebruary 17, 2026002 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    बलौदाबाजार। जिले के कसडोल विकासखंड के सोनाखान स्थित भगवान कुर्रुपाठ मंदिर को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों पर मंदिर परिसर में तोड़फोड़ करने और वर्षों से स्थापित अखंड ज्योति को नुकसान पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाया है।

    ग्रामीणों के अनुसार रविवार महाशिवरात्रि की सुबह डीएफओ गणवीर धम्मशील, सोनाखान वन परिक्षेत्र अधिकारी और विभागीय कर्मचारी जंगल स्थित कुर्रुपाठ पहुंचे। आरोप है कि यहां मंदिर परिसर में लगाए गए छाया पंडाल को हटाया गया तथा करीब चार वर्षों से जल रही अखंड ज्योति (लिंक) को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

    वीर नारायण सिंह से जुड़ी आस्था का केंद्र

    छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के वंशज राजेंद्र दीवान ने बताया कि सोनाखान के 18 टोला अंतर्गत 24 गांवों की आस्था इस स्थल से जुड़ी है। मान्यता है कि वीर नारायण सिंह यहां पूजा किया करते थे और इसी क्षेत्र में अंग्रेजों से उनका संघर्ष हुआ था।

    आदिवासी समाज कुर्रुपाठ को कुल देवता के रूप में पूजता है और यहां हर वर्ष मेला भी आयोजित होता है। घटना के बाद ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है और बड़ी संख्या में लोग सोनाखान चौकी पहुंचकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    ग्रामीणों का आरोप

    मंदिर परिसर में तोड़फोड़, पंडाल हटाया गया, अखंड ज्योति को नुकसान, धार्मिक भावनाओं को ठेस

    ग्रामीणों का कहना है कि महाशिवरात्रि जैसे पवित्र दिन हुई कार्रवाई से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

    वन विभाग का पक्ष

    डीएफओ गणवीर धम्मशील ने आरोपों से इंकार करते हुए कहा —

    “नीचे झोपड़ी बनाकर अतिक्रमण किया गया था, उस पर पीआर काटकर कार्रवाई की गई है। मंदिर में किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ नहीं की गई।”

    तनाव की स्थिति

    मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है। ग्रामीण प्रशासन से जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जबकि वन विभाग इसे अतिक्रमण हटाने की नियमित कार्रवाई बता रहा है।

    अब सबकी नजर प्रशासनिक जांच पर टिकी है कि आखिर मंदिर परिसर में क्या हुआ और जिम्मेदार कौन है।

    Hemant Baghel
    Allegations of vandalism at Sonakhan Kurrupath Temple: Forest department employees including DFO surrounded villagers angry
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंजीवनी रक्तदाता संघ द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 71 लोगों ने किया रक्तदान
    Next Article महिला कमांडो से भिड़ा ‘बादशाह’, 12 घंटे में दबोचा गया!
    Hemant Baghel

    Related Posts

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    September 12, 2026

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.