गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा हमला, बांस के डंडे से किया प्राणघातक वार
हेमंत बघेल
जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में महिला कमांडो दल पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार 16 फरवरी 2026 की सुबह करीब 8 बजे अष्टमुर्ती स्कूल के सामने गांव का जय उर्फ बादशाह आदित्य महिला कमांडो दल के सदस्यों को अश्लील गालियां दे रहा था। महिला कमांडो द्वारा मना करने पर आरोपी भड़क गया और धमकी देते हुए बोला कि “तुम लोग गांव में शराब-गांजा बंद कराते हो, तुमको जान से मार दूंगा।”
महिला कमांडो सदस्य धनेश्वरी द्वारा समझाने की कोशिश करने पर आरोपी ने बांस के डंडे से हमला कर दिया और प्रार्थिया राजकुमारी आदित्य (निवासी मांझापारा, खरौद) सहित सदस्यों पर प्राणघातक मारपीट की। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
👮♂️ 12 घंटे में पुलिस का एक्शन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी जय कुमार आदित्य को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा बरामद कर उसे 16 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
👏 इनकी रही अहम भूमिका
थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव,
सउनि आर.पी. बघेल,
आरक्षक नितिन द्विवेदी, विकास शर्मा, दिनेश चौहान, यशवंत पाटले सहित थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
📰 पुलिस का संदेश:
गांव में नशा विरोधी अभियान चलाने वाले लोगों पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा — कानून अपना काम करेगा











