Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»“टीम शक्ति” द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर पलारी नगर में छात्रों को सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा, नशामुक्त जीवन एवं सायबर सतर्कता का दिया गया संदेश
    छत्तीसगढ़

    “टीम शक्ति” द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर पलारी नगर में छात्रों को सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा, नशामुक्त जीवन एवं सायबर सतर्कता का दिया गया संदेश

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelFebruary 17, 2026002 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    बलौदाबाजार।  पुलिस अधीक्षक  भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में “टीम शक्ति” द्वारा जिले में चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियानों की श्रृंखला के अंतर्गत आज दिनांक 17.02.2026 को शासकीय बृजलाल वर्मा महाविद्यालय पलारी एवं स्वामी आत्मानंद स्कूल पलारी में छात्रों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    इस दौरान “टीम शक्ति” द्वारा सेल्फ डिफेंस, महिलाओ पर होने वाले अपराध एवं मोबाइल से सम्बन्धित होने वाले अपराध एवं उनकी रोकथाम तथा महिलाओ एवं बालिकाओ पर होने वाले लैंगिक शोषण के बचाव एवं कारण से संबंधित तथा सायबर अपराधों से बचाव हेतू महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। इस दौरान टीम शक्ति द्वारा किसी भी विपरीत परिस्थिति का डटकर सामना करने के बारे में बताया गया। साथ ही आत्मरक्षा के उपाय बताए गए।

    टीम शक्ति द्वारा छात्रों को पुलिस कंट्रोल रूम एवं समाधान सेल का मोबाइल नंबर देकर यह विश्वास दिलाया कि किसी भी समस्या के समय वे उनसे एवं पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। टीम शक्ति द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।

    इस दौरान टीम शक्ति द्वारा छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाया गया और उन्हें सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना सिखाया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा और साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने बताया कि आज की डिजिटल दुनिया में लोग अक्सर ऑनलाइन गेम, सोशल मीडिया और इंटरनेट का उपयोग करते हैं, जहां कई तरह के जोखिम मौजूद हैं।

     

    उन्होंने छात्रों को फर्जी लिंक, अंजान नंबर, ओटीपी धोखाधड़ी, गलत मैसेज, फोटो दुरुपयोग, साइबर बुलिंग जैसी गतिविधियों से बचने के तरीके समझाए। साथ ही यह भी बताया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि तुरंत माता-पिता और पुलिस को बतानी चाहिए।

     

    छात्रों को नशे और अत्यधिक मोबाइल उपयोग जैसी बुरी आदतों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग आजकल नकारात्मक चीजों से जल्दी प्रभावित होते हैं, इसलिए उन्हें आत्मनियंत्रण और सही-गलत का विचार करना आवश्यक है। उन्होंने यह भी समझाया कि नियम और कानून सभी के लिए समान हैं और सभी अपराधों के लिए दंड प्रावधान मौजूद हैं।

     

    नशा मुक्ति को लेकर बताया गया कि नशा शारीरिक समस्याओं के साथ ही आर्थिक और सामाजिक स्तर पर भी नुकसान का कारण बनता है। टीम शक्ति द्वारा छात्रों को नशा नहीं करने का संकल्प व इसके दुष्प्रभाव के बारे में भी अवगत कराते हुये अन्य कानूनी जानकारियां दी गई।

    Hemant Baghel
    "Team Shakti" conducted an awareness campaign in Palari town and gave the message of road safety-life saving drug-free life and cyber vigilance to the students.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलेप्रोस्कॉपिक सर्जन की पदस्थापना से जिला अस्पताल की बढ़ी क्षमता
    Next Article नवागढ़ में शिव मंदिर की मूर्तियां खंडित, आरोपी गिरफ्तार, धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई
    Hemant Baghel

    Related Posts

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    September 12, 2026

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.