हेमंत बघेल
जांजगीर-चांपा। थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम खैरताल में स्थित शिव मंदिर की मूर्तियां खंडित करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना 16 फरवरी 2026 को प्राप्त होने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

पुलिस को संदेह के आधार पर ग्राम खैरताल निवासी शेख अनवर उर्फ छोटा फोन (30 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने नशे की हालत में मंदिर की मूर्तियां खंडित करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने विधिवत गिरफ्तारी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी शेख अनवर उर्फ छोटा फोन, उम्र 30 वर्ष, निवासी खैरताल थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा बताया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार सेडे, सउनि संतोष केरकेटटा, प्रधान आरक्षक शिवनंदन गिरधारी, आरक्षक हेमंत खरे, मुकेश राज सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस ने मामले में आगे की जांच जारी होने की बात कही है।




