हेमंत बघेल
बलौदाबाजार। दिनांक 17.02.2026 को मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना मिला कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बलौदाबाजार शहर में मेन मार्केट के पास राहुल चौहान के साथ मारपीट किया गया है, जिसे इलाज हेतु बलौदाबाजार जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। तत्पश्चात गंभीर हालत में उसे उचित इलाज हेतु अस्पताल रायपुर में रेफर* किया गया है। आहत के परिजनों से विस्तृत पूछताछ पर उनके द्वारा आरोपी वैष्णव पंडा द्वारा आहत राहुल चौहान के सांथ मारपीट करना बताया गया। कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 141/2026 धारा 109 बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी वैष्णव पंडा को हिरासत में लिया गया जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जान से मारने की नीयत से, आहत राहुल चौहान के ऊपर प्राण घातक वार करते हुए, उसके सिर में गंभीर चोट पहुंचाना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 18.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपी- वैष्णव पंडा उम्र 40 वर्ष निवासी बीरघाट खरियार रोड उड़ीसा











