Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ब्रेकिंग न्यूज़ बलौदाबाजार  हथबंद में दर्दनाक हादसा, 7 वर्षीय मासूम की मौत

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 13
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
    अन्य

    नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelMarch 1, 2026002 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    बलौदाबाजार। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद शनिवार सायंकाल जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जिला चिकित्सालय एवं मातृ-शिशु अस्पताल के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, उपचार व्यवस्था और मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पंजीयन काउंटर में ओपीडी और आईपीडी की स्थिति जानी। अधिकारियों ने बताया कि प्रतिदिन औसतन लगभग 500 मरीजों का ओपीडी पंजीयन होता है। कलेक्टर ने जन औषधि केन्द्र में उपलब्ध दवाइयों की सूची और कालातीत दवाओं की जानकारी ली और निर्देशित किया कि स्टॉक में दवा उपलब्ध होने के बावजूद किसी भी मरीज को बाहर से दवा खरीदने की आवश्यकता न पड़े।

    उन्होंने ट्रामा सेंटर, सीटी स्कैन कक्ष, प्रसूति वार्ड, सर्जिकल वार्ड, डायलिसिस यूनिट, ब्लड बैंक, एसएनसीयू और इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का निरीक्षण किया। आईपीएचएल को एनक्यूएएस सर्टिफिकेट प्राप्त होने तथा देश का दूसरा जिला अस्पताल बनने पर उन्होंने चिकित्सालय प्रबंधन को बधाई दी और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने पीएचसी एवं सीएचसी से जिला अस्पताल में रेफर होने वाले मरीजों तथा जिला अस्पताल से अन्य अस्पतालों में रेफर किए जाने वाले मरीजों की संख्या की भी जानकारी ली। उन्होंने अत्यावश्यक स्थिति में ही मरीजों को रेफर करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने वार्डों में जाकर मरीजों का हाल-चाल भी जाना।

    निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्र आमेरा का भी जायजा लिया। उन्होंने कुल खरीदी, उठाव और शेष धान की मात्रा की जानकारी लेकर धान उठाव में तेजी लाने हेतु ट्रकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही बलौदाबाजार में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

    इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर ए.आर. टंडन, एसडीएम प्रकाश कोरी, सिविल सर्जन डॉ. अशोक वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    Hemant Baghel
    The newly appointed collector inspected the district hospital
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएकलव्य विद्यालय में प्रवेश हेतु 425 छात्रों ने दी परीक्षा
    Next Article खबर का असर: अमृत सरोवर मामले में सीईओ कमलेश साहू हटाए गए, एसडीएम रामरतन दुबे को सौंपा गया प्रभार
    Hemant Baghel

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़ बलौदाबाजार  हथबंद में दर्दनाक हादसा, 7 वर्षीय मासूम की मौत

    September 13, 2026

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    September 12, 2026

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    ब्रेकिंग न्यूज़ बलौदाबाजार  हथबंद में दर्दनाक हादसा, 7 वर्षीय मासूम की मौत

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.