हेमंत बघेल
जांजगीर। जिला जेल जांजगीर में बुधवार को प्रशासन की टीम ने अचानक छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई एडीएम (ADM) और एडीशनल एसपी (ADL SP) के नेतृत्व में की जा रही है।

बताया जा रहा है कि जेल के अंदर सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिबंधित वस्तुओं की जांच को लेकर यह सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम जेल के बैरकों और अन्य स्थानों की गहन तलाशी ले रही है।
फिलहाल छापे की कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि जेल परिसर से कोई संदिग्ध या प्रतिबंधित सामग्री बरामद हुई है या नहीं।











