Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बुजुर्ग दुकानदार से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार, सारागांव पुलिस की सख्त कार्रवाई

    कांशीराम साहब की जयंती पर बलौदाबाजार में बसपा की विशाल जनसभा, हजारों लोग हुए शामिल

    एसपी की अनुशंसा पर बड़ी कार्रवाई, 3 आदतन अपराधी एक साल के लिए जिलाबदर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, March 16
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»कांशीराम साहब की जयंती पर बलौदाबाजार में बसपा की विशाल जनसभा, हजारों लोग हुए शामिल
    अन्य

    कांशीराम साहब की जयंती पर बलौदाबाजार में बसपा की विशाल जनसभा, हजारों लोग हुए शामिल

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelMarch 16, 202603 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    बलौदाबाजार। जिला बलौदाबाजार के गार्डन चौक में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बामसेफ, डीएस-4 और बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक तथा दलित, शोषित, पिछड़े और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले महान बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब की 92वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दूर-दूर से हजारों की संख्या में लोग अपने निजी साधनों से पहुंचकर शामिल हुए और अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

    इस अवसर पर सभा में जिला बलौदाबाजार का नामकरण संत गुरु घासीदास बाबा जी के नाम पर किए जाने तथा पूरे जिले में पूर्ण शराबबंदी लागू किए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह मांग केवल किसी एक समाज की नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र की सामाजिक अस्मिता और सम्मान से जुड़ा हुआ विषय है।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमंत पोयाम जी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र ही जिला बलौदाबाजार का नामकरण संत गुरु घासीदास बाबा जी के नाम पर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस मांग को लगातार नजरअंदाज करती है तो आने वाले समय में इसका राजनीतिक परिणाम भी भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि बहुजन समाज पार्टी संघर्ष करने वाली पार्टी है और जरूरत पड़ने पर इस मांग को लेकर लंबे समय तक लोकतांत्रिक आंदोलन चलाया जाएगा।

    उन्होंने अपने संबोधन में 10 जून की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनने पर इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया जाएगा तथा निर्दोष लोगों के खिलाफ दर्ज मामलों की समीक्षा कर न्याय दिलाने का काम किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार गरीब और कमजोर वर्गों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है, जिससे सरकार की मंशा स्पष्ट दिखाई देती है।

    सभा में वक्ताओं ने कहा कि बहुजन आंदोलन केवल राजनीतिक आंदोलन नहीं बल्कि सामाजिक सम्मान और समान अधिकारों की लड़ाई है। मान्यवर कांशीराम साहब के विचारों को आगे बढ़ाते हुए बहुजन समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा।

    कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मा. दूजराम बौद्ध (पूर्व विधायक पामगढ़), एडवोकेट के.डी. टंडन, करमन खटकर, बसंत सिन्हा, रमाकांत केवट, डॉ. सितारा खान सहित बहुजन समाज पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में जिला बलौदाबाजार का नामकरण संत गुरु घासीदास बाबा जी के नाम पर करने तथा जिले में पूर्ण शराबबंदी लागू करने की मांग को लेकर आगे भी जनजागरण अभियान और लोकतांत्रिक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।

    Hemant Baghel
    BSP's massive public meeting in Balodabazar on Kanshi Ram Saheb's birth anniversary thousands of people participated
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएसपी की अनुशंसा पर बड़ी कार्रवाई, 3 आदतन अपराधी एक साल के लिए जिलाबदर
    Next Article बुजुर्ग दुकानदार से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार, सारागांव पुलिस की सख्त कार्रवाई
    Hemant Baghel

    Related Posts

    बुजुर्ग दुकानदार से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार, सारागांव पुलिस की सख्त कार्रवाई

    March 16, 2026

    एसपी की अनुशंसा पर बड़ी कार्रवाई, 3 आदतन अपराधी एक साल के लिए जिलाबदर

    March 16, 2026

    बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने पर पुलिस की कार्रवाई, 4 पुरुष व 2 महिलाएं गिरफ्तार

    March 15, 2026
    Top Posts

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    CG Breaking News : विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, इलाके में मचा हड़कंप

    January 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    CG Breaking News : विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, इलाके में मचा हड़कंप

    January 1, 2026
    Our Picks

    बुजुर्ग दुकानदार से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार, सारागांव पुलिस की सख्त कार्रवाई

    कांशीराम साहब की जयंती पर बलौदाबाजार में बसपा की विशाल जनसभा, हजारों लोग हुए शामिल

    एसपी की अनुशंसा पर बड़ी कार्रवाई, 3 आदतन अपराधी एक साल के लिए जिलाबदर

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.