गोवर्धन यदु
तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर राजधानी रायपुर के शंकर नगर में आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम रैली में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली में बड़ी संख्या में प्रदेशभर से कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सहित कई विधायक एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में तिल्दा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण इकाई के कार्यकर्ताओं की विशेष उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के छाया विधायक शैलेश नितिन त्रिवेदी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजितेश शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष बलदाऊ साहू, मंडल अध्यक्ष हरि मारकंडे, पूना राम वर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष विजय हरिरामानी, तिल्दा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन यदु, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण उपाध्यक्ष सुनील सोनी, जनपद सदस्य देवेन्द्र वर्मा, के. कृष्णा मूर्ति, अनिल बत्रा, अनुप रावानी, प्रकाश मेघानी, कैलाश गांधी, नरेश जेठवानी, होलेराम पोर्ते सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।
इसके अलावा महिला कांग्रेस की पूर्व शहर अध्यक्ष बसंती दीक्षित, पूर्व पार्षद संतोष आशा यादव, पार्वती बघेल, मंजू यदु, चंदिका साहू सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भी रैली में भागीदारी निभाई।
रैली के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा योजना को बचाने और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करने का संदेश











