Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»एक ही रात में 6 वारदातों को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जानलेवा हमला व लूट के मामलों में बड़ी कार्रवाई
    अन्य

    एक ही रात में 6 वारदातों को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जानलेवा हमला व लूट के मामलों में बड़ी कार्रवाई

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelMarch 24, 2026002 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    जांजगीर-चांपा। जिले में लगातार हो रही जानलेवा हमले, लूटपाट और डकैती की घटनाओं के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक ही रात में 6 अलग-अलग वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी रामनाथ गोंड उर्फ रामनाथ सबरिया (23 वर्ष), निवासी राहौद थाना शिवरीनारायण को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    पुलिस के अनुसार, इस मामले में पूर्व में 7 अन्य आरोपी एवं 2 विधि से संघर्षरत बालकों को पहले ही पकड़ा जा चुका है। गिरोह के सदस्य शिवरीनारायण और पामगढ़ थाना क्षेत्रों में सक्रिय थे और सुनसान रास्तों पर मोटरसाइकिल से घूमकर राहगीरों को निशाना बनाते थे।

    आरोपी पहले लोगों को रोककर गाली-गलौच करते थे, फिर लोहे की रॉड, पाइप और डंडों से बेरहमी से हमला कर उन्हें घायल कर देते थे। इसके बाद उनके पास से मोबाइल फोन और नकदी लूटकर फरार हो जाते थे।

    घटनाक्रम के अनुसार 29 जनवरी 2026 की रात शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम कचंदा के पास नहर पार कच्चे रास्ते में आरोपियों ने तीन अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दिया, जिसमें मुकेश रायसागर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं 27 जनवरी को पामगढ़ क्षेत्र के जोगिया नाला पुल, ग्राम मेउ और चेऊडीह में भी इसी गिरोह द्वारा मारपीट और लूटपाट की घटनाएं की गई थीं।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) ने विशेष टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए थे। साइबर सेल की मदद से सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की गई।

    मुख्य आरोपी रामनाथ गोंड पहले से ही हत्या के प्रयास के एक अन्य मामले में जेल में बंद था, जिसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

    पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्टील पाइप और लूटे गए 5 मोबाइल फोन (रियलमी, ओप्पो और जिओ) बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

    इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव (थाना प्रभारी शिवरीनारायण), निरीक्षक सावन सारथी (थाना प्रभारी पामगढ़) एवं पुलिस सहायता केंद्र राहौद सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

    Hemant Baghel
    Main accused of six crimes in a single night arrested; major action taken in cases of attempted murder and robbery
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरिपोर्टर36 का खबर का असर: देवरुंग स्कूल के प्रधानपाठक को बीईओ का नोटिस, 3 दिन में जवाब तलब—15 छात्रों पर 4 शिक्षक मामले में बढ़ा विवाद
    Next Article भूमिहीन मजदूरों को बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 4.95 लाख परिवारों को 495 करोड़ रुपये किए अंतरित
    Hemant Baghel

    Related Posts

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    September 12, 2026

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.