हेमंत बघेल
कसडोल। क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लवन निवासी हरीश टंडन (पिता गंगा राम टंडन) रोज की तरह कसडोल जिम आया हुआ था। सुबह करीब 8:30 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से वापस लवन लौट रहा था।

इसी दौरान दर्रा के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयानक था कि युवक के दोनों पैर बुरी तरह चकनाचूर हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।












