गोवर्धन यदु
सिमगा। यादव ठेठवार समाज सिमगा राज की वार्षिक बैठक दिनांक 04 अप्रैल 2026, शनिवार को सासाहोली (तिल्दा) में शाम 6 बजे से रात्रिकालीन सत्र में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत श्री राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ की गई।

बैठक में प्राप्त आवेदनों पर विस्तार से चर्चा करते हुए समाज के हित में कई महत्वपूर्ण और साहसिक निर्णय लिए गए तथा मामलों का समाधान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं सासाहोली पार्षद ईश्वर यदु द्वारा किया गया, वहीं बैठक की अध्यक्षता सिमगा राज के अध्यक्ष प्रेमलाल यदु ने की।
इस अवसर पर रायपुर राज के महासचिव मनीराम यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौकरण यदु, सचिव दयाराम यदु, कोषाध्यक्ष वेदप्रकाश यदु सहित अन्य पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सिमगा राज के पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया।
बैठक में सिमगा राज के सचिव नीलकंठ यदु, कोषाध्यक्ष मनहरण यदु, दीवान तिजऊ राम यदु, माहतो घनाराम यदु, मीडिया प्रचार-प्रसार मंत्री गोवर्धन यदु, चपरासी दुकलहा यदु सहित युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष गुलाब यदु, सचिव दूजेराम यदु, कोषाध्यक्ष नारायण यदु और सहसचिव केशरी यदु समेत बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में समाज की एकता, संगठन और विकास को लेकर विशेष जोर दिया गया तथा भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई।












