गोर्वधन यदु
तिल्दा नेवरा। क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गईं। इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश और चिंता का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां पड़ोस में रहने वाले 32 वर्षीय आरोपी राज कुमार ने मासूम को बहला-फुसलाकर अपने चंगुल में लिया और उसके साथ अनाचार की वारदात को अंजाम दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और बच्ची को चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है।
यह दर्दनाक घटना एक बार फिर समाज में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। आए दिन सामने आ रहे ऐसे मामलों ने लोगों में डर और गुस्से का माहौल बना दिया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि केवल सख्त कानून ही नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता, सतर्कता और संवेदनशीलता बढ़ाने की भी सख्त जरूरत है। बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना केवल सरकार या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है।
इस घटना ने साफ कर दिया है कि अब समय आ गया है जब ऐसे अपराधों के खिलाफ सामूहिक रूप से आवाज उठाई जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में कोई भी मासूम इस तरह की दरिंदगी का शिकार न हो।




