हेमंत बघेल
बलौदाबाजार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (OBC विभाग) द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अंतर्गत जिला OBC कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति सूची जारी की गई है। जारी नियुक्ति आदेश में बलौदाबाजार ग्रामीण जिला OBC कांग्रेस अध्यक्ष पद पर डॉ रामचंद्र पटेल को नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति AICC OBC विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केशव चंद्राकर ओबीसी विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत की गई है। आदेश में बताया गया है कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने एवं पिछड़ा वर्ग समाज के बीच पार्टी की सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न जिलों में नि
युक्तियां की गई हैं। डॉ. रामचंद्र पटेल की नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कसडोल विधायक संदीप साहू सहित पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने की उम्मीद जताई है।




