Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»करही गोलीकांड का खुलासा : “ऑपरेशन हंट” के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, 3 आरोपी गिरफ्तार
    अन्य

    करही गोलीकांड का खुलासा : “ऑपरेशन हंट” के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, 3 आरोपी गिरफ्तार

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelMay 23, 2026004 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    जांजगीर-चांपा। थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करही में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में जांजगीर-चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब एक माह बाद पुलिस ने “ऑपरेशन हंट” के तहत अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हत्या की वारदात उधारी के पैसों के विवाद, व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा और मृतक की बढ़ती आर्थिक स्थिति से उपजी जलन के चलते अंजाम दी गई।

    पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, मैगजीन, अतिरिक्त खाली मैगजीन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

    गिरफ्तार आरोपी

    हेमंत कुमार बघेल (23 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 11, करही, थाना बिर्रा, जिला सक्ती

    भूषण बघेल (23 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 01, करही, थाना बिर्रा, जिला सक्ती

    अमित टंडन (28 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 09, करही, थाना बिर्रा, जिला सक्तीऐसे हुई थी वारदात

    पुलिस के अनुसार 23-24 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने ग्राम करही में घर में घुसकर आयुष कश्यप की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना में मृतक का छोटा भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया था।

    घटना की सूचना मिलते ही तत्कालीन प्रभारी पुलिस अधीक्षक  निवेदिता पाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग स्वयं घटनास्थल पहुंचे और विशेष टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए।

    7 राज्यों तक पहुंची जांच

    मामले की जांच के दौरान पुलिस टीमों ने गुजरात, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, ओडिशा, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर सहित सात राज्यों में दबिश दी। जांच के दौरान 200 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले गए, तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए तथा संदिग्धों से लगातार पूछताछ की गई।

    “ऑपरेशन हंट” बना टर्निंग पॉइंट

    प्रशिक्षण से लौटने के बाद पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय सीधे ग्राम करही पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मामले की समीक्षा की। इसके बाद “ऑपरेशन हंट” की शुरुआत की गई।

    जांच में सामने आया कि आरोपी भूषण बघेल के पास पूर्व में अवैध हथियार देखा गया था। पूछताछ में यह भी पता चला कि मृतक आयुष कश्यप और आरोपियों के बीच पुराने आर्थिक और व्यवसायिक विवाद चल रहे थे।

    हत्या के पीछे यह थी वजह

    पूछताछ में आरोपी भूषण बघेल ने बताया कि उसके भाई द्वारा लिए गए उधार के पैसों को लेकर मृतक के परिवार से लगातार विवाद हो रहा था। साथ ही आरोपियों को आयुष कश्यप की बढ़ती आर्थिक स्थिति और प्रभाव से जलन थी। व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा के कारण वे खुद को नुकसान में महसूस कर रहे थे, जिसके चलते हत्या की साजिश रची गई।

    वारदात को ऐसे दिया अंजाम

    पुलिस के अनुसार घटना की रात तीनों आरोपी पहले से मृतक के घर के आसपास मौजूद थे। अन्य सहयोगियों द्वारा CCTV कैमरा तोड़ने के बाद आरोपी घर में घुसे। उन्होंने पहले मृतक के पिता के कमरे को बाहर से बंद किया और फिर आयुष कश्यप के कमरे में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बीच-बचाव करने आए छोटे भाई को भी गोली मारी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

    पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामले के मुख्य साजिशकर्ता और अन्य सहयोगियों की तलाश अब भी जारी है।

    पुलिस टीम को मिलेगा ईनाम

    इस जघन्य हत्याकांड के खुलासे में पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं उदयन बेहार के नेतृत्व में साइबर थाना जांजगीर, थाना बिर्रा, बम्हनीडीह, मुलमुला रेंज साइबर सेल सहित जिला पुलिस बल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    पुलिस महानिरीक्षक ने पूरी टीम को शाबाशी देते हुए उचित ईनाम देने की घोषणा की है।

    Hemant Baghel
    3 accused arrested Karahi firing incident solved: Major success for police under “Operation Hunt”
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपलारी निकाय चुनाव बना प्रतिष्ठा की लड़ाई: भाजपा के लखन लाल गुरुपंच बनाम कांग्रेस के यानेश साहू, घर-घर पहुंच रहे प्रत्याशी
    Next Article जनगणना कार्य में लापरवाही पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो प्रगणक निलंबित
    Hemant Baghel

    Related Posts

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    September 12, 2026

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.