हेमंत बघेल
बलौदाबाजार। भारत मौसम विभाग (IMD) की ओर से “Extremely Severe Alert” जारी किया गया है। अलर्ट के अनुसार अगले 3 घंटे के भीतर छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार सहित कई जिलों में तेज गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए चेतावनी जारी की है उनमें बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोरबा, महासमुंद, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सरगुजा शामिल हैं।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा सुरक्षित स्थान पर शरण लें। किसानों और आम नागरिकों से भी मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
सावधानी बरतें:
गरज-चमक के दौरान खुले स्थान पर न रहें।
पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें।
मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग सावधानी से करें।
मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर रखें।




