Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»बड़ा हादसा»150 किलोमीटर तक पीछा कर फरार ट्रक को पुलिस ने दबोचा, अकलतरा हादसे में एक की मौत
    बड़ा हादसा

    150 किलोमीटर तक पीछा कर फरार ट्रक को पुलिस ने दबोचा, अकलतरा हादसे में एक की मौत

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelAugust 8, 20260713 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    अकलतरा। थाना क्षेत्र के तरौद चौक स्थित सत्य राइस मिल के सामने फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद फरार हुए दुर्घटनाकारित वाहन को अकलतरा पुलिस ने करीब 150 किलोमीटर तक पीछा कर बिलासपुर के सकरी स्थित खालसा ढाबा के पास पकड़ लिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

    घटना 7 अगस्त 2026 की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार राइस मिल श्रमिक सूरज कुमार यादव (26) अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 BV 6985 से मनीष मरावी (25), निवासी किरारी, थाना अकलतरा को बैठाकर घर जा रहा था। इसी दौरान दोनों सड़क किनारे दुर्गेश केंवट (21) से बातचीत कर रहे थे।

    इसी बीच जांजगीर की ओर से आ रहे अशोक लीलैंड के छह चक्का वाहन क्रमांक JH 01 GA 1987 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनीष मरावी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूरज यादव और दुर्गेश केंवट के सिर में गंभीर चोटें आईं और दोनों अचेत हो गए।

    डायल-112 ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

    हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।

    हादसे के बाद बिलासपुर की ओर भागा वाहन

    हादसे के बाद वाहन चालक मौके पर वाहन रोकने के बजाय तेज रफ्तार से बिलासपुर की ओर फरार हो गया। पुलिस ने तत्काल दुर्घटनाकारित वाहन की तलाश शुरू कर दी।

    पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यॉर्क के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में थाना अकलतरा पुलिस ने फरार वाहन का पीछा शुरू किया।

    पुलिस टीम ने करीब 150 किलोमीटर तक लगातार पीछा करते हुए बिलासपुर के सकरी स्थित खालसा ढाबा के पास दुर्घटनाकारित वाहन क्रमांक JH 01 GA 1987 को पकड़ लिया।

    पुलिस की तत्परता से वाहन पुलिस के कब्जे में

    अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई और लगातार पीछा करने के चलते हादसे के बाद फरार हुए वाहन को पकड़ने में सफलता मिली। मामले में पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

    पूरी कार्रवाई में एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू सहित थाना अकलतरा पुलिस स्टाफ एवं डायल-112 टीम का सराहनीय योगदान रहा।

    Hemant Baghel
    Police nabbed a fleeing truck after a 150-kilometer chase; one person died in the Akaltara accident.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकाले कागज को असली नोट बनाने का झांसा देकर ₹50 हजार की ठगी की कोशिश, 3 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article नवरात्रि को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, दुर्गा उत्सव समितियों के साथ हुई बैठक
    Hemant Baghel

    Related Posts

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,268 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,268 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.