हेमंत बघेल
पलारी। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर मुस्लिम जमात पलारी द्वारा लगातार दूसरे वर्ष सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मानव सेवा और जरूरतमंद मरीजों की मदद के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जमात के युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान 18 युवाओं ने रक्तदान किया।

आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ﷺ के यौमे विलादत के मुबारक मौके पर इंसानियत, सेवा और आपसी भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से किया गया। रक्तदाताओं ने कहा कि रक्तदान एक नेक कार्य है और समय पर रक्त उपलब्ध होने से किसी जरूरतमंद मरीज की जिंदगी बचाई जा सकती है।
मुस्लिम जमात पलारी की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में मानव सेवा और भाईचारे का सकारात्मक संदेश दिया गया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी जनसेवा से जुड़े ऐसे आयोजन जारी रखे जाएंगे।
इन युवाओं ने किया रक्तदान:
शेर खान (रज्जू), सुल्तान मिर्जा, अजब बेग, मुस्तकीम रज़ा, मोहम्मद चांद रज़ा, नाजर खान, रसीद मोहम्मद, नाज सुल्तान मिर्जा, ताहिर खान, शमीम मिर्जा, सज्जाद मिर्जा, शहबाज खान, तालिब बेग, अय्यूब बेग, नसीम मोहम्मद, आसिम मोहम्मद, सादिक मिर्जा एवं ललित वर्मा।










































