Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»जंगली सुअर के अवैध शिकार और मांस विक्रय मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार
    अन्य

    जंगली सुअर के अवैध शिकार और मांस विक्रय मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelAugust 26, 202603813 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    बलौदाबाजार/अर्जुनी। वन्यप्राणियों के अवैध शिकार एवं उनके मांस के अवैध व्यापार के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। वन परिक्षेत्र अर्जुनी अंतर्गत ग्राम बिलारी में जंगली सुअर के अवैध शिकार और मांस विक्रय के मामले में वन विभाग की टीम ने कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

    वनमंडलाधिकारी बलौदाबाजार  पंकज कुमार कमल के निर्देशन में वन्यजीव अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान एवं Zero Tolerance Policy के तहत यह कार्रवाई की गई।

    मुखबिर की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम

    जानकारी के अनुसार, 25 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11:15 बजे वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बिलारी निवासी छब्बीलाल सारथी के निवास स्थान पर जंगली सुअर का अवैध रूप से रखा गया मांस विक्रय के लिए उपलब्ध है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और वन विभाग की संयुक्त टीम तत्काल ग्राम बिलाड़ी पहुंची।

    टीम ने मौके पर विधिवत तलाशी ली। इस दौरान मकान के समीप बाड़ी की मेढ़ के पास अजय सारथी को एक प्लास्टिक बोरी, तराजू, लोहे का कट्टा (मांस काटने का औजार) और लकड़ी के गुटके के साथ पकड़ा गया। प्लास्टिक बोरी की जांच करने पर उसमें जंगली सुअर का मांस बरामद हुआ।

    कुत्ते की मदद से किया गया था शिकार

    पूछताछ में अजय सारथी ने बताया कि उसके चाचा छब्बीलाल सारथी द्वारा कोनी-बेंचा डैम के समीप जंगल क्षेत्र में पालतू कुत्ते की सहायता से जंगली सुअर के बच्चे का अवैध शिकार किया गया था। इसके बाद दोनों ने मांस को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर विक्रय किया। जांच के दौरान मांस खरीदने वाले अन्य व्यक्तियों की जानकारी सामने आने पर वन विभाग ने उनके खिलाफ भी कार्रवाई की।

    वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

    प्रकरण में छब्बीलाल सारथी और अजय सारथी सहित मांस खरीदने वाले 5 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस तरह कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

    वन विभाग ने सभी आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 (संशोधित 2022) की धारा 9, 39, 44, 48(क), 50 एवं 51 के तहत P.O.R. क्रमांक 16428/25, दिनांक 25/08/2026 पंजीबद्ध किया है।

    मौके से बरामद सामग्री का नियमानुसार पंचनामा एवं जप्तीनामा तैयार कर उसे सुरक्षित अभिरक्षा में लिया गया।

    न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल

    सभी सात आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने के बाद 26 अगस्त 2026 को जिला जेल बलौदाबाजार में दाखिल कराया गया।

    वन विभाग द्वारा मामले में वन्यजीव अपराध से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

    इन अधिकारियों-कर्मचारियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

    कार्रवाई में परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुनी  पार्थ शर्मा, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी थरगांव  भगवत प्रसाद श्रीवास, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुनी  भरत लाल साहू, वन परिसर रक्षक बिलारी  संदीप माथुर एवं वन परिसर रक्षक पश्चिम अर्जुनी  प्रवीण कुमार आदिले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन्यप्राणियों के अवैध शिकार, वन्यजीवों के अंगों एवं मांस के अवैध व्यापार तथा अन्य वन्यजीव अपराधों के खिलाफ Zero Tolerance Policy के तहत आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग ने आम नागरिकों से भी वन्यजीव अपराध की जानकारी मिलने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करने की अपील की है।

    Hemant Baghel
    Seven accused arrested in a case involving the poaching of wild boars and the sale of their meat.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतिल्दा-नेवरा की बेटी चाहत विरानी बनीं कंपनी सेक्रेटरी (CS), क्षेत्र का बढ़ाया गौरव : गोवर्धन यदु
    Next Article मनोहरा शासकीय स्कूल में बदहाली: पानी को तरसे बच्चे, गंदगी से भरे शौचालय
    Hemant Baghel

    Related Posts

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,268 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,268 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.