Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा

    देवरीकला में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भोजली पर्व जिला पंचायत सदस्य सहित बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण, पारंपरिक गीतों से गूंजा गांव

    नागेश्वर साहू के नेतृत्व में कसडोल में ₹31.93 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 14
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»देवरीकला में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भोजली पर्व जिला पंचायत सदस्य सहित बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण, पारंपरिक गीतों से गूंजा गांव
    अन्य

    देवरीकला में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भोजली पर्व जिला पंचायत सदस्य सहित बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण, पारंपरिक गीतों से गूंजा गांव

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelSeptember 14, 2026052 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 
    कसडोल । विकासखंड के समीपस्थ आदर्श ग्राम देवरीकला में छत्तीसगढ़ का पारंपरिक लोकपर्व भोजली गुरुवार को हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर गांव की महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं ने भोजली दाई की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना की।

    मिली जानकारी के अनुसार, पिछले नौ दिनों से ग्रामीणों के घरों में भोजली बोकर उसकी सेवा-पूजा की जा रही थी। गुरुवार को विसर्जन के अवसर पर पूरा गांव उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं एवं युवतियां सिर पर भोजली की टुकनी लेकर बाजे-गाजे के साथ शोभायात्रा में शामिल हुईं।

    शोभायात्रा के दौरान पारंपरिक लोकगीत “अहो देवी गंगा, लहर-लहर करे भोजली” से पूरा गांव गुंजायमान रहा। शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए स्थानीय तालाब पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भोजली दाई का विसर्जन किया गया।

    भोजली विसर्जन के बाद ग्रामीणों ने एक-दूसरे के कानों में भोजली की हरी पत्तियां लगाकर आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक ‘मितान’ और ‘सखा’ का रिश्ता कायम किया। इस परंपरा ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति और सामाजिक सौहार्द की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
    जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल
    भोजली पर्व के आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रेमलता वैष्णव, ग्राम पंचायत देवरीकला के सरपंच बालेश्वर वैष्णव, उपसरपंच श्रीमती अंजली पैकरा सहित पंच पूजा वैष्णव, रमादेवी यादव, हरिमती केंवट एवं ग्राम पटेल मनीराम घृतलहरे उपस्थित रहे

    इसके अलावा कोदूराम जांगड़े, अजय यादव, पंकज पैकरा, रामाधर कैवर्त, कुमारदास वैष्णव, सूरज मन दास वैष्णव, डुर्गेश्वर वैष्णव, चिमन पैकरा, साहेब लाल पैकरा, आनंद राम पैकरा, दिलीप पैकरा, चैनसिंह पैकरा, बुधराम जांगड़े, शोभित घृतलहरे, घनश्याम घृतलहरे, बाबूलाल केंवट, भंवर सिंह पैकरा, शुकवारा यादव, अरुण ध्रुव सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

    भोजली पर्व के माध्यम से ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोक-संस्कृति, आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को जीवंत रखते हुए नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का संदेश दिया।

    Hemant Baghel
    Bhojali Festival Celebrated with Traditional Fervor in Deorikala Villagers gathered in large numbers; the village resonated with traditional songs. including a Zila Panchayat member
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनागेश्वर साहू के नेतृत्व में कसडोल में ₹31.93 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन
    Next Article संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा
    Hemant Baghel

    Related Posts

    संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा

    September 14, 2026

    नागेश्वर साहू के नेतृत्व में कसडोल में ₹31.93 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

    September 14, 2026

    गणेश पर्व के पहले तिल्दा-नेवरा पुलिस का सख्त एक्शन

    September 14, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा

    देवरीकला में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भोजली पर्व जिला पंचायत सदस्य सहित बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण, पारंपरिक गीतों से गूंजा गांव

    नागेश्वर साहू के नेतृत्व में कसडोल में ₹31.93 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.