Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बजरंग पावर प्लांट की तिल्दा मार्ग पाइपलाइन बंद, नागरिकों का संशय दूर

    सिमगा में जुआ खेलते 6 जुआरी गिरफ्तार, ₹5,090 नगद और 104 ताश की पत्तियां जब्त

    भुरसुदा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 315 ग्रामीणों ने कराई जांच

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»भुरसुदा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 315 ग्रामीणों ने कराई जांच
    अन्य

    भुरसुदा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 315 ग्रामीणों ने कराई जांच

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelSeptember 29, 2026042 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोवर्धन यदु 

    तिल्दा-नेवरा। ग्राम पंचायत भुरसुदा में संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के सीएसआर मद से निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। एमजीएम हॉस्पिटल रायपुर और ओम हॉस्पिटल तिल्दा-नेवरा के विशेषज्ञ डॉक्टरों के सहयोग से आयोजित इस शिविर में भुरसुदा, गुजरा सहित आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांवों के 315 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराकर लाभ उठाया।

    शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों को सुलभ एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। शिविर में ग्रामीणों की नेत्र जांच, रक्त जांच, बीपी, शुगर एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर उन्हें उचित उपचार एवं परामर्श दिया। साथ ही जरूरतमंद मरीजों का आगे के इलाज के लिए पंजीकरण भी किया गया।

    शिविर के दौरान 31 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। इन मरीजों को रायपुर ले जाकर एमजीएम हॉस्पिटल में संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के सहयोग से निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। मरीजों के आने-जाने और ठहरने की समुचित व्यवस्था भी की गई है।

    इस अवसर पर संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के एम.जी.के. मूर्ति ने ग्रामीणों को शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

    कंपनी की सीएसआर हेड श्रीमती शीतल गोयल ने कहा कि कंपनी समय-समय पर ऐसे निःशुल्क शिविर आयोजित कर जरूरतमंद लोगों की मदद करती रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि छोटी से छोटी बीमारी को भी नजरअंदाज न करें और समय पर डॉक्टर से परामर्श लेकर उपचार कराएं।

    शिविर में मरीजों को निःशुल्क दवाइयों एवं नजर के चश्मों का वितरण भी किया गया।

    कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भुरसुदा की सरपंच श्रीमती सरोजनी वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि सतीश वर्मा, उपसरपंच राजेश नायक, पंच श्रीमती पूजा बघेल सहित अन्य पंचगण एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    शिविर को सफल बनाने में संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के एम.जी.के. मूर्ति, सुचिता जैन, धर्मेश नायक, लक्ष्मी, राकेश कुमार निर्मलकर, जितेंद्र वर्मा एवं डॉ. राहुल दुबे का सराहनीय योगदान रहा।

    Hemant Baghel
    Free health camp organized in Bhursuda; 315 villagers underwent check-ups.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्रेकिंग न्यूज़ | जांजगीर-चांपा  2 अक्टूबर शुष्क दिवस से पहले अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    Next Article सिमगा में जुआ खेलते 6 जुआरी गिरफ्तार, ₹5,090 नगद और 104 ताश की पत्तियां जब्त
    Hemant Baghel

    Related Posts

    बजरंग पावर प्लांट की तिल्दा मार्ग पाइपलाइन बंद, नागरिकों का संशय दूर

    September 29, 2026

    सिमगा में जुआ खेलते 6 जुआरी गिरफ्तार, ₹5,090 नगद और 104 ताश की पत्तियां जब्त

    September 29, 2026

    ब्रेकिंग न्यूज़ | जांजगीर-चांपा  2 अक्टूबर शुष्क दिवस से पहले अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    September 29, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,277 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,324 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,069 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,277 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,324 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,069 Views
    Our Picks

    बजरंग पावर प्लांट की तिल्दा मार्ग पाइपलाइन बंद, नागरिकों का संशय दूर

    सिमगा में जुआ खेलते 6 जुआरी गिरफ्तार, ₹5,090 नगद और 104 ताश की पत्तियां जब्त

    भुरसुदा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 315 ग्रामीणों ने कराई जांच

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.