Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शादी का डिजिटल कार्ड भेजकर 98 हजार की ऑनलाइन ठगी, केरल से आरोपी गिरफ्तार

    जांजगीर-चांपा में 2 लाख रुपए का गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक और तीन मोबाइल भी बरामद

    बहन पर गलत नीयत के शक में 19 वर्षीय युवक की हत्या, सिर पर फावड़े से किया वार; आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 18
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»जांजगीर-चांपा में 2 लाख रुपए का गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक और तीन मोबाइल भी बरामद
    अन्य

    जांजगीर-चांपा में 2 लाख रुपए का गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक और तीन मोबाइल भी बरामद

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelNovember 16, 20260452 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुलमुला पुलिस ने बोरसी-कोसा मार्ग पर पुल के पास घेराबंदी कर पकड़ा, 4.258 किलो गांजा जब्त

    हेमंत बघेल 

    जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 किलो 258 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में जिले में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

    इसी दौरान थाना मुलमुला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से गांजे की तस्करी एवं बिक्री कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने टीम गठित कर बोरसी से कोसा जाने वाले मार्ग पर पुल के पास घेराबंदी की। इस दौरान तीन संदिग्धों को पकड़कर तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से 4.258 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

    गिरफ्तार आरोपियों के नाम

    गणेश अग्रवाल (45 वर्ष), निवासी बोरसी, थाना मुलमुला।

    रामसागर कौशिक (53 वर्ष), निवासी व्यासनगर, थाना पामगढ़।

    एस. कुमार दिवाकर (32 वर्ष), निवासी व्यासनगर, थाना पामगढ़।

    पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

    कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका

    इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद सिंह, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक रितेष परमार, सहायक उपनिरीक्षक नजीर हुसैन, प्रधान आरक्षक रूद्रनारायण कश्यप, अनिल अजगल्ले तथा आरक्षक मनोज रत्नेश, राजेश कश्यप, सनोहर जगत एवं मणीशंकर कश्यप की सराहनीय भूमिका रही।

    Hemant Baghel
    along with two motorcycles and three mobile phones. Cannabis worth ₹2 lakh seized in Janjgir-Champa; three smugglers arrested
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबहन पर गलत नीयत के शक में 19 वर्षीय युवक की हत्या, सिर पर फावड़े से किया वार; आरोपी गिरफ्तार
    Next Article शादी का डिजिटल कार्ड भेजकर 98 हजार की ऑनलाइन ठगी, केरल से आरोपी गिरफ्तार
    Hemant Baghel

    Related Posts

    शादी का डिजिटल कार्ड भेजकर 98 हजार की ऑनलाइन ठगी, केरल से आरोपी गिरफ्तार

    November 16, 2026

    बहन पर गलत नीयत के शक में 19 वर्षीय युवक की हत्या, सिर पर फावड़े से किया वार; आरोपी गिरफ्तार

    November 16, 2026

    बांधा तालाब में खून से लथपथ मिला 19 वर्षीय युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार से वार की आशंका

    November 14, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,296 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,332 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,090 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,296 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,332 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,090 Views
    Our Picks

    शादी का डिजिटल कार्ड भेजकर 98 हजार की ऑनलाइन ठगी, केरल से आरोपी गिरफ्तार

    जांजगीर-चांपा में 2 लाख रुपए का गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक और तीन मोबाइल भी बरामद

    बहन पर गलत नीयत के शक में 19 वर्षीय युवक की हत्या, सिर पर फावड़े से किया वार; आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.