हेमंत बघेल
बलौदाबाजार। जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम भैंसापसरा में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भैंसापसरा निवासी रामाधार पटेल अपने घर में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी और आरोपी को हिरासत में लिया।
तलाशी के दौरान मकान के सामने परछी में टीन के टसले के नीचे रखे हल्के पीले रंग के कपड़े के कैरीबैग से 732 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने जब्त गांजे की कीमत करीब 8 हजार रुपये बताई है।
मामले में आरोपी रामाधार पटेल, पिता श्रवण पटेल, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम भैंसापसरा के खिलाफ धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 819/2026 दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा की गई।










































