हेमंत बघेल
कसडोल। स्व. दौलत राम शर्मा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कसडोल में रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना तथा संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के उपायों की जानकारी देना था।

कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल से राजेश देवांगन एवं हरि शंकर वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए संक्रमण के कारण, बचाव के उपाय और समाज में जागरूकता की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की।
वक्ताओं ने बताया कि एचआईवी/एड्स को लेकर समाज में कई तरह की भ्रांतियां एवं गलत धारणाएं हैं। इन्हें दूर करने के लिए सही जानकारी और जागरूकता बेहद आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय की ओर से रेड रिबन क्लब एवं एनएसएस प्रभारी के.के. बर्मन, प्राध्यापक डॉ. दिनेश कठौतिया एवं संतोष राय सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स से बचाव के प्रति सजग रहने तथा समाज में भी सही जानकारी पहुंचाकर लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के माध्यम से एचआईवी/एड्स को लेकर जागरूकता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा।










































