हेमंत बघेल
जांजगीर-चांपा। नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भगाने और उसके साथ अनाचार करने के मामले में पामगढ़ पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को नाबालिग के अपहृत होने की रिपोर्ट थाना पामगढ़ में दर्ज कराई गई थी। मामले में अपराध क्रमांक 415/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस लगातार बालिका की तलाश कर रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पामगढ़ पुलिस टीम ने अपहृत बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। विवेचना के दौरान पुलिस ने आकाश जांगड़े (20), निवासी धनगांव, थाना पामगढ़ को पकड़ा।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी द्वारा नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने तथा उसके साथ अनाचार करने की बात सामने आने पर पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक कविता टंडन, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक रामलाल मार्कडेय, आरक्षक भुनेश्वर पटेल, महिला आरक्षक सविता पटेल एवं सैनिक अनिल दिनकर का सराहनीय योगदान रहा।










































