Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मध्यान्ह भोजन रसोइयों और संविदा कर्मचारियों को 4 माह से भुगतान नहीं, विक्रम राय गुरुजी ने जताई नाराजगी

    जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत

    शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत
    अन्य

    जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelOctober 5, 2026012 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    जांजगीर-चांपा। चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम उच्चभिट्ठी में जमीन बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद उस समय गंभीर हो गया, जब एक युवक ने घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की धक्का लगने से मौत हो गई। मामले में चांपा पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

    पुलिस के अनुसार, ग्राम उच्चभिट्ठी में करीब 9 डिसमिल जमीन, जिस पर मकान बना हुआ है, के बंटवारे को लेकर लोचन प्रसाद यादव, गोपी यादव और भरत यादव के परिवारों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान आरोपी राजकिरण यादव (23), निवासी उच्चभिट्ठी रमेश यादव के घर पहुंचा। आरोप है कि उसने हाथ में धारदार ब्लेड लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की।

    इसी दौरान रमेश यादव के पिता लोचन प्रसाद यादव बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि राजकिरण यादव ने उन्हें सीने पर जोरदार धक्का दे दिया, जिससे वे जमीन पर गिर पड़े। कुछ देर बाद उनकी मृत्यु हो गई।

    घटना की सूचना मिलने पर चांपा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मर्ग जांच के दौरान पंचनामा कार्रवाई, सूचक एवं प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और पोस्टमार्टम कराया गया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट तथा जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 105, 296, 351(3) और 333 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में चांपा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर घटना में प्रयुक्त स्टील का ब्लेड भी जब्त किया गया।

    पुलिस ने आरोपी राजकिरण यादव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार सेन्डे सहित थाना चांपा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

    Hemant Baghel
    Elderly man dies after intervening in assault during land dispute; attackers had barged into the house.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
    Next Article मध्यान्ह भोजन रसोइयों और संविदा कर्मचारियों को 4 माह से भुगतान नहीं, विक्रम राय गुरुजी ने जताई नाराजगी
    Hemant Baghel

    Related Posts

    मध्यान्ह भोजन रसोइयों और संविदा कर्मचारियों को 4 माह से भुगतान नहीं, विक्रम राय गुरुजी ने जताई नाराजगी

    October 5, 2026

    शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

    October 5, 2026

    परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने किया नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय भवन का लोकार्पण

    October 5, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,281 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,327 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,070 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,281 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,327 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,070 Views
    Our Picks

    मध्यान्ह भोजन रसोइयों और संविदा कर्मचारियों को 4 माह से भुगतान नहीं, विक्रम राय गुरुजी ने जताई नाराजगी

    जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत

    शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.