Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    किराए के म्यूल बैंक खातों से करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार

    मां मावली मंदिर में नवरात्र पर्व की तैयारियां पूरी, 11 अक्टूबर से होगी घट स्थापना

    कसडोल के ग्राम मल्दा में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई, 3 कार्टून दवाइयां जब्त

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»CG News : पति का ध्यान भटका, छात्रा से बढ़ी नजदीकियां; पत्नी ने सिखाया सबक
    छत्तीसगढ़

    CG News : पति का ध्यान भटका, छात्रा से बढ़ी नजदीकियां; पत्नी ने सिखाया सबक

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelJanuary 7, 2026002 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    CG News , मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पति के कथित अफेयर के शक में एक महिला ने स्कूली छात्रा की सरेआम पिटाई कर दी। यह पूरी घटना मंगलवार 6 जनवरी की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    CG News : रायगढ़ जिला जेल में 18 साल से कम उम्र के 4 बंदियों का खुलासा, मचा हड़कंप

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला को शक था कि उसके पति का एक नाबालिग छात्रा से फोन पर लगातार बातचीत हो रही है। महिला का आरोप है कि उसने कई बार छात्रा को समझाया और अपने पति से दूर रहने को कहा, लेकिन इसके बावजूद बातचीत बंद नहीं हुई। इसी बात को लेकर महिला गुस्से में जनकपुर इलाके में छात्रा से बात करने पहुंची थी।

    समझाइश से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में बदला

    बताया जा रहा है कि पहले दोनों के बीच बातचीत हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। बीच सड़क महिला और छात्रा के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों एक-दूसरे के बाल खींचते, नाखूनों से नोंचते और धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं।

    छात्रा के चेहरे पर पड़े नाखूनों के निशान

    इस मारपीट में छात्रा के चेहरे पर कई जगह नाखूनों के निशान आ गए। घटना सार्वजनिक स्थान, यानी बीच बाजार में हुई, जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

    पुलिस की नजर में मामला

    हालांकि, खबर लिखे जाने तक जनकपुर थाना में इस मामले में किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर मामले की जानकारी ली जा रही है और यदि शिकायत मिलती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Hemant Baghel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहाजिरी के बाद गायब मिले 10 कर्मचारी, CMHO की सख्त कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
    Next Article केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ को दी बधाई: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आभार व्यक्त किया, राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने का संकल्प दोहराया.
    Hemant Baghel

    Related Posts

    किराए के म्यूल बैंक खातों से करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार

    October 9, 2026

    मां मावली मंदिर में नवरात्र पर्व की तैयारियां पूरी, 11 अक्टूबर से होगी घट स्थापना

    October 9, 2026

    कसडोल के ग्राम मल्दा में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई, 3 कार्टून दवाइयां जब्त

    October 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,287 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,328 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,082 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,287 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,328 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,082 Views
    Our Picks

    किराए के म्यूल बैंक खातों से करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार

    मां मावली मंदिर में नवरात्र पर्व की तैयारियां पूरी, 11 अक्टूबर से होगी घट स्थापना

    कसडोल के ग्राम मल्दा में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई, 3 कार्टून दवाइयां जब्त

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.