बागबाहरा। नगरपालिकाध्यक्ष खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल ने समाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत संचालित विभिन्न पेंशन योजना के 1400 से अधिक हितग्राहियों का दिसंबर 2025 से पेंशन राशि जारी नहीं होने को लेकर शासन को पत्र लिखकर तत्काल राशि जारी करने की मांग की है।

नगरपालिकाध्यक्ष ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में वृद्धा पेंशनरों की संख्या 234, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशनरों की संख्या 337, सुखद सहारा योजना के हितग्राहियों की संख्या 558, और सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों की संख्या 310 है। मुख्यमंत्री पेंशन योजना के 177 हितग्राही, दिव्यांग पेंशन योजना के 7 एवं राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के 16 हितग्राही भी इसमें शामिल हैं। कुल मिलाकर 1450 ऐसे हितग्राही हैं जिनकी आजीविका पेंशन पर ही निर्भर है। शन.पा अध्यक्ष ने बताया कि अनेकों हितग्राही हर रोज नगर पालिका कार्यालय में पेंशन की जानकारी लेने पहुंचते हैं तथा पेंशन नहीं आने की जानकारी पर निराश होकर वापस चले जाते हैं।
उन्होंने सरकार के प्रति आक्रोश जताते हुए कहा कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना सहित अन्य पेंशन का अक्टूबर माह के बाद से भुगतान नहीं हुआ है. करीब चार माह से पेंशन नहीं मिलने के कारण बुजुर्गों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पेंशन ही उनके जीवन-यापन का मुख्य सहारा है, लेकिन कई महीनों से राशि नहीं मिलने के कारण वे भारी आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं. पेंशन नहीं आने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
. दवा खरीदने, राशन लेने और अन्य जरूरी सामानों के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है. जिनकी आजीविका सिर्फ और सिर्फ पेंशन पर ही निर्भर है। उन्होंने आगे कहा कि पेंशन न मिलने के कारण हितग्राहियों का भाजपा की गारंटी पर से विश्वास उठने लगा है। अब तक राज्य सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है, जिससे लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है सरकार से जल्द से जल्द बकाया पेंशन की राशि देने की मांग की है.











