Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»महासमुंद»गैस की किल्लत पर महासमुंद में सियासत तेज, पार्षद विजय साव ने सीएम के दावे को बताया छलावा
    महासमुंद

    गैस की किल्लत पर महासमुंद में सियासत तेज, पार्षद विजय साव ने सीएम के दावे को बताया छलावा

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelMarch 12, 2026002 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    महासमुंद। छत्तीसगढ़ में रसोई गैस की किल्लत को लेकर राजनीति तेज हो गई है। एक ओर मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं (Vishnu Deo Sai) ने प्रदेश में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक होने का दावा किया है, वहीं जमीनी हकीकत को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। महासमुंद के कांग्रेस पार्षद विजय साव ने मुख्यमंत्री के दावों को ‘छलावा’ बताते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला है।

    पार्षद विजय साव ने कहा कि सरकारी आंकड़े और जमीनी सच्चाई में जमीन-आसमान का अंतर है। उनका कहना है कि जो लोग घंटों गैस एजेंसियों के बाहर कतार में खड़े हैं, वही असली स्थिति को समझ सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बुकिंग के कई दिनों बाद भी लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे आम जनता खासकर मध्यम और गरीब वर्ग को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    इधर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिला अधिकारियों को रसोई गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और जनता किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दे। साथ ही कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी गई है।

    वहीं पार्षद विजय साव का कहना है कि हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी से जनता पहले ही परेशान है। ऐसे में गैस की कमी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। उन्होंने बताया कि कई उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद भी समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा है।

    बताया जा रहा है कि जमाखोरी रोकने के लिए एक सिलेंडर लेने के बाद अगले सिलेंडर की बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतर अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही कुछ स्थानों पर होटलों और रेस्टोरेंट्स को कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति पर भी रोक लगाए जाने की चर्चा है।

    पार्षद विजय साव ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गैस वितरण व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया और बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण नहीं हुआ, तो महासमुंद कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगी।

    Hemant Baghel
    councilor Vijay Sao calls CM's claim a hoax Politics intensifies in Mahasamund over gas shortage
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलंबित पड़े विभिन्न पेंशन योजनाओं की न.पा. अध्यक्ष खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल ने की देने की मांग
    Next Article मुख्य न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा वर्चुअल माध्यम से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा
    Hemant Baghel

    Related Posts

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    September 12, 2026

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.