Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ब्रेकिंग न्यूज़ बलौदाबाजार  हथबंद में दर्दनाक हादसा, 7 वर्षीय मासूम की मौत

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 13
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»बलौदाबाजार में लूट की वारदात का खुलासा, 1 घंटे के भीतर 3 आरोपी गिरफ्तार
    अन्य

    बलौदाबाजार में लूट की वारदात का खुलासा, 1 घंटे के भीतर 3 आरोपी गिरफ्तार

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelMay 26, 2026002 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल

    बलौदाबाजार। शहर के रायपुर रोड स्थित शराब दुकान के पास हुई लूट की घटना का थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने महज एक घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने मिर्च पाउडर छिड़ककर और मारपीट कर युवक से मोबाइल एवं नगदी लूट ली थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और ₹1500 नगद बरामद कर लिया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी शिवकुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 मई 2026 की रात करीब 9:30 बजे वह अपने मित्र नरेश ध्रुव के साथ रायपुर रोड शराब दुकान से शराब खरीदकर मोटरसाइकिल में बैठ रहा था। इसी दौरान तीन युवक पीछे से आए और प्रार्थी के चेहरे पर मिर्च पाउडर छिड़क दिया। इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और पैसे एवं मोबाइल की मांग करने लगे।

    विरोध करने पर आरोपियों ने प्रार्थी की जेब से मोबाइल और ₹1500 नगद छीन लिया तथा सिर पर पत्थर/ईंट से हमला कर मौके से फरार हो गए। मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 423/2026 धारा 296, 115(2), 309(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

    पुलिस अधीक्षक  ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के तुरंत बाद एक आरोपी गौतम कुर्रे को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपने दो अन्य साथियों के नाम बताए, जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया।

    पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और ₹1500 नगद बरामद कर लिया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

    गिरफ्तार आरोपी :

    गौतम कुर्रे (19 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 01 इंदिरा कॉलोनी, बलौदाबाजार

    नंदू मनहरे (22 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 01 इंदिरा कॉलोनी, बलौदाबाजार

    भुवन कुर्रे (22 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 01 इंदिरा कॉलोनी, बलौदाबाजार

    Hemant Baghel
    3 accused arrested within 1 hour Robbery case solved in Balodabazar
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपैतृक जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article आज की कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों को 2% डीए देय तिथि से देने की मांग, विक्रम राय गुरुजी ने सरकार से की घोषणा की अपील
    Hemant Baghel

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़ बलौदाबाजार  हथबंद में दर्दनाक हादसा, 7 वर्षीय मासूम की मौत

    September 13, 2026

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    September 12, 2026

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    ब्रेकिंग न्यूज़ बलौदाबाजार  हथबंद में दर्दनाक हादसा, 7 वर्षीय मासूम की मौत

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.