Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला बैठक आयोजित, सेवा एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों की बनी कार्ययोजना

    ब्रेकिंग न्यूज़ बलौदाबाजार  हथबंद में दर्दनाक हादसा, 7 वर्षीय मासूम की मौत

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 14
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»रायपुर»आज की कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों को 2% डीए देय तिथि से देने की मांग, विक्रम राय गुरुजी ने सरकार से की घोषणा की अपील
    रायपुर

    आज की कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों को 2% डीए देय तिथि से देने की मांग, विक्रम राय गुरुजी ने सरकार से की घोषणा की अपील

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelMay 26, 2026002 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    रायपुर/बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ के प्रांताध्यक्ष विक्रम राय गुरुजी ने आज होने वाली राज्य कैबिनेट बैठक से प्रदेश के कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए केंद्र सरकार के समान 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देय तिथि से लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों के लिए घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है, ऐसे में सरकार को तत्काल राहत प्रदान करनी चाहिए।

    विक्रम राय गुरुजी ने कहा कि केंद्र सरकार पहले ही डीए में बढ़ोतरी कर चुकी है, इसलिए छत्तीसगढ़ सरकार को भी आज की कैबिनेट बैठक में इस पर निर्णय लेते हुए कर्मचारियों को एरियर सहित भुगतान का आदेश जारी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक और कर्मचारी शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनका सम्मान और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है।

    उन्होंने कहा कि बीते 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगभग 8 रुपये तक की वृद्धि हुई है, जिसका असर रोजमर्रा के सभी सामानों पर पड़ रहा है। महंगाई लगातार बढ़ रही है और कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। ऐसे में बिना किसी विलंब के डीए वृद्धि की घोषणा कर उसे देय तिथि से लागू किया जाना चाहिए।

    गुरुजी ने यह भी कहा कि भाजपा शासित कई राज्यों में वहां की सरकारें कर्मचारियों को राहत देने के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर चुकी हैं। छत्तीसगढ़ सरकार को भी कर्मचारियों की भावनाओं और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।

    Hemant Baghel
    Vikram Rai Guruji appealed to the government to announce the 2% DA to the employees from the due date in today's cabinet meeting.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबलौदाबाजार में लूट की वारदात का खुलासा, 1 घंटे के भीतर 3 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article आंगनबाड़ी शिकायत की रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, एक ही परिवार के चार आरोपी गिरफ्तार
    Hemant Baghel

    Related Posts

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला बैठक आयोजित, सेवा एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों की बनी कार्ययोजना

    September 14, 2026

    ब्रेकिंग न्यूज़ बलौदाबाजार  हथबंद में दर्दनाक हादसा, 7 वर्षीय मासूम की मौत

    September 13, 2026

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    September 12, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला बैठक आयोजित, सेवा एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों की बनी कार्ययोजना

    ब्रेकिंग न्यूज़ बलौदाबाजार  हथबंद में दर्दनाक हादसा, 7 वर्षीय मासूम की मौत

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.