Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»आरएचओ स्थानांतरण आदेश के तीन माह बाद भी नहीं हुआ पालन, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
    अन्य

    आरएचओ स्थानांतरण आदेश के तीन माह बाद भी नहीं हुआ पालन, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelJune 1, 2026002 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    कसडोल। शहीद संतराम साहू स्मृति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल के अंतर्गत कार्यरत ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारियों (आरएचओ) के स्थानांतरण आदेश के पालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।

    जानकारी के अनुसार, कार्यालय खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा 27 मार्च 2026 को जारी आदेश में 19 आरएचओ को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से मूल पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आदेश जारी होने के लगभग तीन माह बाद भी कई कर्मचारियों द्वारा इसका पालन नहीं किए जाने का मामला सामने आया है।

    बताया जा रहा है कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर आमाखोवा में पदस्थ आरएचओ ऋषिकेश साहू का स्थानांतरण आयुष्मान आरोग्य मंदिर बार किया गया था, जबकि आयुष्मान आरोग्य मंदिर बिलारी में पदस्थ आरएचओ सुखदेव प्रसाद डडसेना को थरगांव भेजे जाने का आदेश जारी हुआ था। आरोप है कि दोनों कर्मचारी अब तक अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं कर रहे हैं।

    जांच के दौरान कर्मचारी अनुपस्थित मिले

    मामले की पड़ताल के दौरान पत्रकारों द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर आमाखोवा एवं बिलारी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आरएचओ ऋषिकेश साहू, सुखदेव प्रसाद डडसेना तथा कुमारी सुनील पैकरा अपने-अपने कार्यस्थल पर उपस्थित नहीं मिले। बताया गया कि फोन पर संपर्क करने पर एक कर्मचारी ने स्थानांतरण स्थल पर नहीं जाने की बात कही।

    ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ सकता है असर

    स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी जिन कर्मचारियों पर है, यदि वे नियमित रूप से ड्यूटी पर उपस्थित नहीं रहेंगे या विभागीय आदेशों का पालन नहीं करेंगे तो इसका सीधा असर ग्रामीणों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं पर पड़ेगा।

    बीएमओ से पक्ष जानने का प्रयास

    मामले में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. वंदना भेले से संपर्क करने का प्रयास किया गया। फोन पर उन्होंने कार्यालय में आकर मिलने की बात कही। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में उनका विस्तृत पक्ष प्राप्त नहीं हो सका था।

    कार्रवाई की प्रतीक्षा

    अब देखना होगा कि विभागीय आदेशों की अवहेलना एवं कथित अनुपस्थिति के आरोपों को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है। वहीं ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की नजरें जिला स्वास्थ्य प्रशासन पर टिकी हुई हैं कि मामले में जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ आवश्यक कदम उठाए जाते हैं या नहीं।

    Hemant Baghel
    it has not been implemented raising questions about the functioning of the health department. Three months after the RHO transfer order
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनता ने किया भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, किसान महापंचायत सम्पन्न
    Next Article ग्राम पंचायत कोट क उपचुनाव: अनीता केवट ने दर्ज की शानदार जीत, मतदान शांतिपूर्ण संपन्न
    Hemant Baghel

    Related Posts

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    September 12, 2026

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.