Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»नीट पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस की पत्रकारवार्ता आयोजित
    अन्य

    नीट पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस की पत्रकारवार्ता आयोजित

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelJune 25, 2026005 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    बलौदाबाजार। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय बलौदाबाजार में कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा ने आज “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत जिला स्तरीय पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नीट (NEET) सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी, बढ़ती बेरोजगारी तथा शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

    प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देशभर में “छात्रों की गूंज” अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य युवाओं और छात्रों से जुड़े गंभीर मुद्दों को जनता के बीच रखना तथा सरकार को जवाबदेह बनाना है।

    उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में नीट सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने, परीक्षाओं के निरस्त होने और भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार विलंब के कारण लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। युवाओं में निराशा और असंतोष का माहौल है, जिसके लिए सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं।

    पत्रकारवार्ता में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संदेश का भी उल्लेख किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी छात्रों और युवाओं के हितों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर देशव्यापी जनजागरण अभियान चला रही है।

    इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कांग्रेस नेताओं ने युवाओं के अधिकारों की रक्षा और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग करते हुए सरकार से शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में ठोस कदम उठाने की अपील की। प्रेसवार्ता में

    पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष परमेश्वर यदु, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष प्रवीण सेन, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष दीपक साहू, जिला महामंत्री सिद्धांत मिश्रा, प्रभारी, महामंत्री रामकुमार साहू(छल्ला), जनपद सदस्य कसडोल रामकुमार टंडन, मीडिया प्रभारी विजय साहू, जिला महामंत्री जितेंद्र नवरत्न, सुखदेव साहू, नीरज बांधे मुख्य रूप से मौजूद रहे ।

    छात्रों ने सुनी राहुल गांधी जी की हुंकार

    इस अभियान के तहत आज विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें एनएसयूआई बलौदाबाजार विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा के नेतृत्व में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्थानीय छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। उपस्थित युवाओं ने स्क्रीन पर श्री राहुल गांधी जी का कोटा में दिया गया भाषण और ‘द फैक्ट्री: कोटा – छात्रों की गूंज’ की पूरी प्रस्तुति को गहराई से देखा और सुना। युवाओं ने शिक्षा प्रणाली की खामियों पर राहुल जी के विचारों से सहमति जताते हुए अपने भविष्य के प्रति चिंता व्यक्त की। उपस्थित छात्रों में जय बघमार, आदित्य वर्मा, दिगम्बर साहू, कृतिका तिवारी, हनी लहरे, राजा वर्मा, मधु ध्रुव, हर्ष सोनवानी, मिथलेश निर्मलकर, भूपेंद्र सेन, सागर साहू, किशन वर्मा, हेमंत ध्रुव, पुलकित वर्मा, शैलेन्द्र ध्रुव व अन्य छात्र शामिल रहे।

    शिक्षा प्रणाली नहीं, ‘रिजेक्शन सिस्टम‘:कांग्रेस पार्टी ने आंकड़ों के साथ स्पष्ट किया कि वर्तमान व्यवस्था बेहद तनावपूर्ण, अनुचित और क्रूर है, जो एक ‘रिजेक्शन सिस्टम’ बन चुकी है। 3,000 छात्रों में से केवल 1 छात्र IAS अधिकारी बनता है, 30 को IIT मिलता है और मात्र 180 डॉक्टर बन पाते हैं।

    छात्रों में हताशा और आत्महत्या:नीट पेपर लीक जैसी घटनाओं ने मेधावी छात्रों का मनोबल तोड़ दिया है और छात्र आत्महत्याओं में 65% की वृद्धि हुई है। प्रस्तुति में आकांक्षा नाम की एक छात्रा के भावुक कर देने वाले मामले का उल्लेख किया गया, जिसने अपने माता-पिता को लिखा कि पहले नीट के पेपर में उसके अच्छे मार्क्स आ रहे थे, पर अब दोबारा परीक्षा देने की उसकी हिम्मत नहीं है और दोबारा पेपर अच्छा जाए, इसकी कोई गारंटी नहीं है।

    शिक्षा बनी ‘वसूली तंत्र’ :

    भारत की शिक्षा प्रणाली छात्रों और उनके परिवारों को लूटने वाली मशीन बन गई है। अकेले 22 लाख नीट (NEET) उम्मीदवारों का निजी खर्च लगभग ₹1.32 लाख करोड़ है, जो भारत सरकार के कुल शिक्षा बजट के बराबर है। देश की शीर्ष 5 परीक्षाओं पर युवा परिवार कुल ₹3.5 लाख करोड़ खर्च करते हैं, जो सरकार के कई मंत्रालयों के कुल बजट से भी अधिक है।

    भयावह बेरोजगारी:

    देश में स्कूल जाने वाले 1,000 बच्चों में से मात्र 12 को ही औपचारिक वेतनभोगी नौकरी मिल पाती है। 80% इंजीनियर बेरोजगार हैं। 1000 में से 297 युवा पूरी तरह बेरोजगार रह जाते हैं, जो कर्ज, नशे और नकारेपन का शिकार हो रहे हैं।

    राहुल गांधी जी का संदेश:

    कोटा रैली के इस अभियान के माध्यम से श्री राहुल गांधी जी ने युवाओं से सीधा संवाद स्थापित किया है। उनका स्पष्ट विजन है कि हमें एक ऐसी शिक्षा प्रणाली का पुनर्निर्माण करना है जो छात्रों को बड़े सपने देखने की अनुमति दे, उनके सपनों को साकार करने में मदद करे, और वह भी सबसे कम लागत पर।

    जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र की भाजपा सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से पेपर लीक मामलों की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पार्टी ने संकल्प लिया है कि वह युवाओं के हक की इस लड़ाई में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर लड़ेगी।

    कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा जी के साथ मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता व बलौदाबाजार जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष परमेश्वर यदु, प्रभारी महामंत्री रामकुमार साहू(छल्ला), जिला महामंत्री जितेंद्र नवरत्न, सिद्धांत मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष प्रवीण सेन, ग्रामीण अध्यक्ष दीपक साहू, सुखदेव साहू, जनपद सदस्य रामकुमार टंडन, संजय सोनी अधिवक्ता, नीरज बांधे, विजय साहू, मोहन साहू, कमलेश्वर यदु, जतिराम साहू मौजूद रहे ।

    Hemant Baghel
    and the education system. Congress holds press conference on NEET paper leak unemployment
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखर्वे में 8 रहस्यमयी मौतों का खुलासा: गांव का ही निकला सीरियल किलर, शराब में जहर मिलाकर की 8 हत्याएं
    Next Article विधायक संदीप साहू की मौजूदगी में मनाया गया संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव
    Hemant Baghel

    Related Posts

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    September 12, 2026

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.